फारबिसगंज के पीपरा पंचायत के मंडल टोला में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लगने से दो परिवारों के तीन घर जल कर राख हो गया। अगलगी में तीन लाख से अधिक की क्षति बतायी जा रही है। जिसमे घरों में रखे मकई, गेहूं, कपड़े, फर्नीचर आदि जलने के बात कही गई है। घटना के बाद शनिवार को राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुँच कर क्षति का आंकलन कर मुआवजा के तौर पर सहायता राशि मिलने की जानकारी दी गई है।
बताया जाता है कि आग की लपटें इतनी अधिक थी कि घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली का तार भी इसकी चपेट में आ गया। जिसके कारण मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में भय का माहौल बना गया। खतरे को देखते हुए विद्युत विभाग से संपर्क कर बिजली कटवाई गई। लोगों ने बड़ी मशक्कत कर आग को बुझाने में सफलता पाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XiTzwS

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment