दिल्ली में फर्नीचर बनाते थे ममेरा-फुफेरा भाई, लॉकडाउन में बंद हो गया काम बाइक से लौट रहे थे कौनियां गांव, चकिया में बस ने मारी ठाेकर, दोनों की मौत https://ift.tt/2TRuQxA - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Saturday, May 30, 2020

दिल्ली में फर्नीचर बनाते थे ममेरा-फुफेरा भाई, लॉकडाउन में बंद हो गया काम बाइक से लौट रहे थे कौनियां गांव, चकिया में बस ने मारी ठाेकर, दोनों की मौत https://ift.tt/2TRuQxA

लॉकडाउन से प्रभावित प्रवासी की मौत से गांव के लाेग मातम में डूबे हैं। घटना एनएच पर चकिया थाना क्षेत्र के ओझा टोला के निकट गुरुवार की रात्रि की है। सड़क दुर्घटना में दो प्रवासी बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दरभंगा जिला के तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के कौनियां गांव निवासी रामबिलास शर्मा के 22 वर्षीय पुत्र मुरारी शर्मा व विष्णुदेव शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र रामविनय शर्मा हैं। दोनों रिश्ते में ममेरा-फुफेरा भाई थे। वे सुजुकी बाइक से दिल्ली से घर जा रहे थे।

बताया जाता है कि दोनों भाई नई दिल्ली से 27 मई को चले थे। दोनों दिल्ली में एक साथ ही फर्नीचर बनाने का काम करके अपने-अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। केरोना से हुई लॉकडाउन में दोनों भाइयों का कारोबार बंद था और दोनों गांव के लिए बाइक से ही चल पड़े क्योंकि घर आने के लिए बस में जगह नहीं मिली थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार अज्ञात ट्रक में पीछे से बाइक की टक्कर लगने के कारण यह दुर्घटना हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को रात में ही थाना लाया। जहां से शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
मृतक के मोबाइल से परिजन का नंबर मिलने पर हुई पहचान
बताया जाता है कि पुलिस मृतकके मोबाइल से परिजन का नम्बर मिलने पर पहचान कर पाई। जब ये दोनों बाइक से नई दिल्ली से दरभंगा के लिए चले थे तो इनके पीछे बस से इनके गांव के दो युवक चल रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलने बाद दोनों बस से उतर गए और शव को देखकर पहचान की। मृतक मुरारी शर्मा तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक काे एक वर्ष का एक पुत्र है। मृतक मुरारी की पत्नी गुड्डी देवी व माता रामा देवी के चीत्कार से ग्रामीण की आंखें नम थी।

वहीं, दूसरे मृतक राम विनय शर्मा भी परिवार में बड़ा ही दुलारा था। मृतक विनय सात भाई-बहन थे, वाे तीन भाइयों सबसे छोटा व अविवाहित था। घर में सभी उसे लालो के नाम से पुकारते थे। मृतक रामविनय की मां प्रमीला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। दाेनाें परिवार शव आने का इंतजार कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mamera-Fufera Bhai, who was making furniture in Delhi, stopped work in lockdown, returning to his bike in village, Chakia killed by bus, killed both


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3chEShY

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad