ट्रेन से गिरने से सीतामढ़ी के प्रवासी मजदूर की मौत, घर पहुंचने की चाहत में टूट गई सांसें https://ift.tt/2TOzjkE - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Saturday, May 30, 2020

ट्रेन से गिरने से सीतामढ़ी के प्रवासी मजदूर की मौत, घर पहुंचने की चाहत में टूट गई सांसें https://ift.tt/2TOzjkE

जलालपुर में ट्रेन में भीड़ होने के कारण मुंबई से आ रहा सीतामढ़ी का मजदूर स्टेशन पर गिर पड़ा।जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके शव को सीतामढ़ी के हरपुरवा गांव भेज दिया गया।प्रवासी मजदूर की मौत के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि उसकी मौत चोट लगने की वजह से हुई है या कोई और कारण है। पुलिस हादसा का केस दर्ज कर लिया है।
मुंबई में रहकर करता था मजदूरी,लॉक डाउन की वजह से काम हो गया था बंद: प्रवासी मजदूर की पहचान सीतामढ़ी जिले के हरपुरवा गांव निवासी सईद मिया का पुत्र मुहम्मद जफिर के रूप में किया गया।पुलिस ने बताया कि वह मुंबई में किसी कंपनी में मजदूरी का काम करता था।लॉक डाउन की वजह से कंपनी बंद हो गई थी। इसके बाद वह घर जाने के लिए निकला। किसी तरह से वह यूपी बिहार सीमा पर पहुंचा। जहां से उसे श्रमिक स्पेशल ट्रेन से सीतामढ़ी भेजा जाना था। उसी दौरान ट्रेन में काफी भीड़ हो गई। ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई।

15 दिन पहले एक और मजदूर की ट्रेन से कटकर हुई थी मौत
15 दिन पहले एक और प्रवासी मजदूर की ट्रेन से कटकर जलालपुर स्टेशन पर मौत हुई थी।जिसकी पहचान कटिहार जिले की हरदैडी गांव का निवासी फुल देव ऋषि के रूप में हुई थी।हादसे के वक्त वह ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था। गोपालगंज में ट्रेन से हुए हादसे का यह दूसरा मामला है।रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eAyT9E

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad