फारबिसगंज थाना क्षेत्र के हरिपुर में विगत दो वर्ष पूर्व किराना व्यवसायी के आवास पर डकैती की घटना के आरोपी को सिमराहा थाना क्षेत्र के मदारगंज से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम श्रवण कुमार बताया गया है जो सिमराहा ओपी अंतर्गत मदारगंज निवासी छेदी पासवान का पुत्र है। इस अभियान का नेतृत्व स्वयं थानाध्यक्ष कौशल कुमार कर रहे थे। जबकि इस मौके पर सिमराहा ओपी प्रभारी एमए मसूद भी मौजूद थे। घटना को लेकर कांड संख्या 33/18 दर्ज किया गया था। आरोप है कि किराना व्यवसायी हरिपुर निवासी प्रवीण कुमार रामदास एवं प्रशांत रामदास के आवास पर विगत 15 जनवरी 2018 की देर रात तकरीबन आठ सशस्त्र अपराधियों ने धावा बोलकर घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाते हुए करीब तीन लाख रुपए के जेवर जेवरात एवं नगदी की लूट की घटना को अंजाम दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZRNpp3

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment