प्रवासियों को हर स्तर पर मदद पहुंचाने का काम किया जा रहा है। एक तरफ इनका निबंधन कराया जा रहा है ताकि सरकार की तरफ से नगद एक हजार रुपए का आर्थिक मदद इन्हें मिल जाए। वहीं, दूसरी तरफ जिले में मनरेगा के तहत प्रवासियों के लिए मनरेगा योजना में कई प्रावधान किए गए हैं। सिकटी प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत कई योजनाएं शुरू की गई है। जिसमें प्रवासियों को ही लगाया गया है। अररिया प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना में कुल 3700 मजदूर वर्तमान में कार्य कर रहे हैं। कोरोना के वजह से अन्य राज्यों से आए हुए प्रखंड क्षेत्र के 232 प्रवासियों का जॉब कार्ड बनाया गया है। जानकारी देते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मुस्तफा जमाल अंसारी ने बताया कि वर्तमान समय में सरकार के जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी पंचायतों में कार्य जारी है। जिसमें पंचायतों में 12-12 योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसके अंतर्गत पंचायत में पोखर जीर्णोद्धार, नहर चैनल निर्माण, तालाब निर्माण, सड़क निर्माण कार्य व सोख्ता निर्माण, पशु शेड निर्माण कार्य हो रहा है। प्रखंड क्षेत्र में कुल 147 योजनाएं संचालित हो रहा है।उन्होंने बताया कि सभी निर्माण कार्य को 15 जून तक पूरा करना अनिवार्य है। इस निर्माण कार्य में बाहर से आए प्रवासियों को भी जॉब कार्ड बनाकर कार्य दिया जा रहा है। ताकि कोई भी मजदूर कार्य से वंचित नहीं रह पाए। जिसके लिए अभी पंचायत रोजगार सेवक को टास्क भी दिया गया है कि निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए प्रवासियों को लेकर नियत समय तक निर्माण कार्य पूरा कर रिपोर्ट करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZOAzbn

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment