प्रखंड पर तैनात कर्मी करेंगे दिव्यांगों की तकलीफों को दूर https://bit.ly/3e9d5l3 - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Friday, May 22, 2020

प्रखंड पर तैनात कर्मी करेंगे दिव्यांगों की तकलीफों को दूर https://bit.ly/3e9d5l3

राज्य आयुक्त निःशक्तता डा. शिवाजी कुमार ने गुरुवार को कोविड-19 के दौरान दिव्यांगजनों के सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से आॅनलाईन लोक अदालत के माध्यम से सुनवाई की। जिसमें डीएसओ सुधा गुप्ता, एडीएसएस अतुल कुमारी तथा स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर राज्य नि:शक्तता आयुक्त ने कोरोना संकट की अवधि में दिव्यांगजनों की बुनियादी आवश्यकताओं और उनकी शिकायतों के निवारण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

एडीएसएस अतुल कुमारी ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड में स्थित बुनियाद केंद्र पर कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है जो दूरभाष के माध्यम से दिव्यांजनों की समस्याओं जैसे राशन कार्ड, मनरेगा के तहत जाॅब कार्ड, पेंशन आदि से संबंधित मामलों को सुनेंगे और समाधान के लिए विभागीय समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे।

इसके अतिरिक्त अन्य संचालित विभागीय योजनाओं में प्राप्त आवेदनों की जाॅच कर अपलोड करवाने के लिए प्रखंड स्तर पर सहयोग करेंगे एवं कार्य प्रगति की सूचना से उन्हें अवगत कराएंगे। जिससे दिव्यांगजनों की समस्याओं का तत्काल निष्पादन किया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Personnel posted on the block will remove the problems of the disabled


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/36pBBf1

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad