वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित दखिनगांव के निकट से चीनी लदे एक ट्रक को अज्ञात अपराधियों के द्वारा अगवा कर गायब किए जाने की खबर वजीरगंज पुलिस को गुरुवार को अहले सुबह मिली। घटना के बाद आसपास के पड़ोसी जिले के थानों को ट्रक गायब होने की जानकारी दी गई। चीनी लदे ट्रक की टोह में वजीरगंज थाना के अलावे नवादा और नालंदा पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी को बढ़ाया गया। नालंदा के बरबीघा में छापेमारी के दौरान चीनी लदे ट्रक की बरामदगी कर ली गई।
मौके से तीन अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा है। वजीरगंज थानाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है, वहीं संलिप्त अन्य अपराधियों की भी शीघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। थानाध्यक्ष ने चीनी लदे ट्रक को बरामद किए जाने की पुष्टि की है। बताया कि इसमें 150 क्विंटल चीनी लदे थे। घटना में नालंदा, शेखपुरा के अपराधियों का हाथ होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3cSRL3d

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment