चक्रवाती तूफान अम्फान का दिखने लगा असर, दिन भर आसमान में रहे बादल, चलती रही हवा, आंधी की संभावना https://bit.ly/36fbHui - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Wednesday, May 20, 2020

चक्रवाती तूफान अम्फान का दिखने लगा असर, दिन भर आसमान में रहे बादल, चलती रही हवा, आंधी की संभावना https://bit.ly/36fbHui

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अम्फान का प्रभाव जिले में दिखने लगा है। मंगलवार को आसमान में पूरे दिन काला बादल छाया रहा एवं तेजी हवा चलती रही। जिसके कारण मौसम में नमी देखी गई। इसके कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज किया गया है।

चक्रवाती तुफान के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। सुबह से ही जिले में मौसम का मिजाज बदला रहा। बारिश की संभावना बनी रही है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में गुरुवार तक मौसम के खराब रहने की उम्‍मीद है। कहीं बारिश तो कहीं वज्रपात व आंधी की संभावना है। इसके बाद वातावरण साफ हो जाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान अधिकतम 36 एवं न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सोमवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। हवा 14 किमी प्रति धंटे की रफ्तार से चलती रही। हलसी विज्ञान केंद्र के वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. शंभू राय ने बताया कि चक्रवाती तुफान को लेकर मौसम में बदलाव हुआ है। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात तटीय इलाके से टकराने की संभावना है।

इसका प्रभाव जिले में भी देखने को मिल रही है। चक्रवाती तूफान से जिले के किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। खासकर आम एवं लीची की फसल को क्षति होने की उम्मीद है। आंधी चलने से आम की फसल गिर सकती है। खेतों में पानी लगने से परवल एवं प्याज के खेतों में पानी लगना नुकसान दायक होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cyclone Amfan has visible effect, clouds remain in the sky throughout the day, moving wind, possibility of thunderstorm


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3cOFCMn

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad