पहली जून से सहरसा-नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन शुरू हो जाएगी विशेष ट्रेन, चलने की समय सारणी शीघ्र हाेगी जारी https://bit.ly/2XkL9Up - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Friday, May 22, 2020

पहली जून से सहरसा-नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन शुरू हो जाएगी विशेष ट्रेन, चलने की समय सारणी शीघ्र हाेगी जारी https://bit.ly/2XkL9Up

रेल मंत्रालय ने 1 जून से सहरसा से नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कई शर्तें के साथ कर दी है। 31 मई तक बढ़ाई गई चौथे चरण के लॉकडाउन के ठीक एक दिन बाद से इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। समस्तीपुर मंडल के बरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सरस्वती चन्द्र द्वारा जारी पत्र के अनुसार केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्री ही इस ट्रेन में सफर कर पाएंगे।

सफर करने वाले यात्री की स्टेशन पर ही स्क्रीनिंग होगी। मोबाइल पर आरोग्य एप डाउनलोड एवं चालू अवस्था में होगा। फेस कवर या मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर डिविजन के सहरसा सहित अन्य 11 स्टेशनों से ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का आदेश दे दिया गया है।

सहरसा के अलावा दरभंगा, मुज्फ्फरपुर, रक्सौल, जयनगर, से ट्रेनों का परिचालन होगा। सहरसा से नयी दिल्ली के बीच (02553/02554) पहली विशेष ट्रेन का परिचालन प्रतिदिन शुरू होने जा रहा है। 70 दिनों के लॉकडाउन अवधि पूरा होने के बाद सहरसा से दिल्ली के लिए प्रतिदिन ट्रेन चलने लगेगी।

समस्तीपुर डिविजन में चलने वाली ट्रेनों में दरभंगा को तीन ट्रेनें दी गई है। इनमें दरभंगा से नयी दिल्ली, एलटीटी प्रतिदिन चलेगी वहीं दरभंगा से अहमदाबाद के लिए दी गई ट्रेन सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार और बांद्रा के लिए के लिए ट्रेन सेवा शुरू हो रही है। इसमें आनंद बिहार के लिए प्रतिदिन और बान्द्रा के लिए मंगलवार , गुरुवार और रविवार को परिचालन होगा।

इसके अलावा न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली ट्रेन समस्तीपुर होकर जाएगी। आनंद बिहार से बापूधाम मोतिहारी के बीच सप्ताह में एक दिन अर्थात रविवार को ट्रेन चलेगी। रेल विभाग ट्रेनों के चलने की समय सारणी शीघ्र जारी करेगी। निर्देश के अनुसार यात्रियों को ट्रेन प्रस्थान से 90 मिनट पूर्व स्टेशन आना होगा। गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों को उस राज्य के प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों का पालन करना होगा।

यात्रियों के लिए लागू की गई ये शर्तें

पहली जून से चलने वाली ट्रेनों के लिए अग्रिम आरक्षण की सुविधा 21 मई से ही बहाल कर दी गयी है। अग्रिम आरक्षण की सुविधा यात्रा की तिथि से 30 दिन पूर्व लिया जा सकता है।

यात्रियों द्वारा इन गाड़ियों के लिए आरक्षित टिकट आईआरसीटीसी के बेवसाईट अथवा मोबाइल एप से निजी एकाउंट के माध्यम से कटाया जा सकता है।

सामान्य श्रेणी में यात्रा हेतू भी अग्रिम आरक्षण करवाना होगा। सामान्य श्रेणी हेतू 2एस श्रेणी के अंतर्गत आरक्षण होगा

टिकट रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटर , रेलवे के यात्री टिकट सुविधा केन्द्र अथवा आईआरसीटीसी के एजेंट द्वारा नहीं कटवायी जा सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Special train will start daily between Saharsa-New Delhi from 1st June, running schedule will be released soon.


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3e9tjL8

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad