रामचंद्रपुर गांव के तीनखुट्टी टोला निवासी विजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के पुत्र राजा कुमार की हुई निर्मम हत्या में गांव के कुख्यात अपराधी व दियारा क्षेत्र के चर्चित शराब तस्कर प्रेम कुमार ने 7 लाख रुपये को लेकर हत्या की है। मृतक का शराब तस्कर के साथ पार्टनरशिप था।
मृतक को 20 मई को 7 लाख रुपये देना था लेकिन कुख्यात अपराधी व शराब तस्कर प्रेम कुमार ने 7 लाख रुपये के बदले उसे गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने अपने गांव के घोलटन सिंह और बमबम सिंह को वर्ष 2015 में दशहरा पर्व के मौके पर दोहरे हत्याकांड का अंजाम दिया था।
ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि कुख्यात अपराधी, मृतक राजा कुमार और गांव के कई युवको ने दो वर्षों से अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। 4 माह पूर्व कुख्यात अपराधी प्रेम कुमार का अपने बोलोरो समेत 5 लाख का शराब बेगूसराय में पुलिस ने पकड़ा था जिसमे इन अपराधी ने मृतक राजा कुमार और गांव के एक अन्य युवक पोपल कुमार पर पुलिस की सूचना देकर शराब पकड़वाने का आरोप लगाया गया था।
इधर एक पखवाड़े पूर्व इन दोनों के बीच आपस मे समझौता हुआ और शराब की हुई बिक्री में से 7 लाख रुपये मृतक को देने के लिए 20 मई निर्धारित हुई थी। लेकिन, निर्धारित समय के 2 दिन पूर्व ही उक्त अपराधी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। कुख्यात अपराधी प्रेम कुमार ने अपने ही साथी घोलटन सिंह और बमबम सिंह को दोहरे हत्याकांड काे अंजाम दिया था। पिपरिया पुलिस अपराधियों के सामने बौनी साबित हो गई है।
सूत्रों ने बताया कि कुख्यात अपराधी घटना को अंजाम देकर बेगूसराय में एक शराब तस्कर के यहां छिपा है। हालांकि पुलिस उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन 24 घंटे के बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। थानाध्यक्ष प्रजेश दूबे ने बताया कि शराब विक्रेताओं के बीच राशि विवाद में घटना हुई है। शीघ्र ही नामजद अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2TjpqLl

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment