आपदा राहत केंद्र में करीब 45 दिनों से रह रहे नेपाली नागरिकों का बुधवार को सब्र का बांध टूट गया। उन्हें बड़ी आशा थी कि इन लोगों को बुधवार को अपने वतन लौट जाएंगे। परंतु केवल नेपाल में फंसे 211 भारतीय नागरिकों को ही मंगलवार को लाया गया और नेपाली नागरिकों नहीं भेजा गया।
इससे आक्रोशित नेपाली नागरिकों ने आपदा राहत केन्द्र पर ही विरोध प्रर्दशन किया। वहां मौजूद अधिकारियों के समझाने के दो घंटे बाद करीब 70 नेपाली अपने घर जाने के लिए भाग चले। उन्हें मेन रोड में सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। सूचना पर बीडीओ कुमार प्रशांत, थानाध्यक्ष अभय कुमार और एसएसबी की टीम ने उन्हें समझाया। बीडीओ ने बताया कि इसके लिए उच्चस्तरीय बैठक चल रही है। दो-तीन रोज में इन लोगों को नेपाल भेज दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2z5DDF7

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment