रेड जोन से आने वाले प्रवासी मजदूर सबसे अधिक कोरोना पॉजेटिव पाए जा रहे है। इसमें दिल्ली, गाजियाबाद, नोयडा, फरीदाबाद, गुड़गांव, मुम्बइ, पुणे, अहमदाबाद, सुरत, बंगलौर शहर के सबसे अधिक है। जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के मुताबिक रेड जोन से आने वाले 407 प्रवासी मजदूरों का कोरोना वायरस संक्रमण का जांच कराया गया। इनमें 52 प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए है।
शेष जगहों से आने वाले 1010 प्रवासी प्रवासी मजदूरों की जांच करायी गयी है। इनमें कोरोना पॉजेटिव पाए जाने वालों की कुल संख्या 61 है। वर्तमान समय में जिले के प्रखंड स्तरीय 163 क्वारेंटाइन सेंटर में 11501 प्रवासी मजदूर रह रहे है। क्वारेंटाइन पूरा करने वालों के साथ रिपोर्ट निगेटिव आने वाले 1822 प्रवासी मजदूरों को होम क्वारेंटाइन में घर भेजा गया है।
4600 मजदूरों को मिला काम
जिले में चलने वाली जल जीवन हरियाली योजन में मनरेगा के तहत 309 पंचायतों में 4600 मजदूरों को काम मिला है। डीएम कुमार रवि ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व संबंधित पदाधिकारी को बारिश से पहले लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने का टास्क दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gi9mU0

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment