दिल्ली, मुंबई, गुजरात समेत अन्य राज्याें से आने वाले प्रवासी मजदूराें और उनके परिवार पर काेराेना का कहर जारी है। शनिवार काे पटना जिले के छह प्रखंडाें में 10 नए काेराेना मरीज मिले। इस तरह पटना के 23 प्रखंडाें में से 15 में काेराेना वायरस फैल चुका है। पटना जिले में कुल मरीजाें की तादाद 196 हाे गई है। शनिवार काे पटनाके आलमगंज, मालसलामी और खाजेकलां में एक-एक पुरुष मरीज मिला है।
वहीं दुल्हिन बाजार प्रखंड में एक महिला औरदाे पुरुष, नाैबतपुर में एक युवक, मसाैढ़ी में एक महिला, बख्तियारपुर में एक युवक और बिक्रम में एक युवक काेराेना संक्रमित मिला है। ये सभी प्रवासी मजदूर और उनके परिवार के हैं। 196 मरीजाें के साथ पटना जिला बिहार में सबसे टाॅप पर है। इन 196 मरीजाें में 142 का इलाज चल रहा है। 52 स्वस्थ हाे चुके हैं, जबकि 2 की माैत हाे गई है।
आलमगंज महाराजगंज की राजपुताना गली का 45 वर्षीय ठेला चालक 19 मार्च को कानपुर बेटी के घर गया था। पड़ोस की महिला और उसका बेटा भी साथ गया था। वहां शादी के लिए लड़के काे देखना था। लाॅकडाउन हाेने से ठेलाचालक वहां फंस गया। पड़ोसी महिला अपने बेटे के संग 12 मई को लौट आई।
ठेला चालक भी आलू लोडेड ट्रक पर सवार होकर 20 मई की रात पटना आया और 21 मई को स्वयं अस्पताल पहुंच कर कोरोना जांच कराई, जिसमें उसकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव आगई। उधर खाजेकलां के टिकिया टोली निवासी 26 वर्षीय युवक हरियाणा की स्टील फैक्ट्री में काम करता है। वह पास बनवा कर फोर व्हीलर से मुजफ्फरपुर पहुंचा था, जहां चालक ने उसे उसे छोड़ दिया। वहां से पैदल ही घर आया। उसकी तबीयत कुछ खराब थी।
उसके ऑटो चालक पिता ने बताया कि घर से कुछ दूर से ही उसने कॉल कर आने की सूचना दी तो उसे बौली मोड़ के पास से ही एनएमसीएच लेकर चले गए और भर्ती करा दिया। जांच में उसकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव आगई। इधर, मालसलामी के रिकाबगंज मोहल्ला निवासी 20 मई को घर पहुंचा था। वह मुंबई में एक कंपनी में काम करता है। परिजनाें ने उसे जांच के लिए अस्पताल भेजा था। जांच में काेराेना की पुष्टि हुई।
तीनाें एरिया कंटाेनमेंट घाेषित हाेगा, सड़क हाेगी सील
सिटी के एसडीओ ने बताया कि इन तीनाें एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। मार्ग को सील करने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी और लोगों का स्क्रीनिंग की जाएगी। निगम को सेनेटाइज अभियान चलाने को कहा गया है। श्री गुरु गोविंद अस्पताल के प्रबंधक शब्बीर अहमद ने बताया कि रास्ता सील करने समेत अन्य कार्य के लिए टीम वहां पर जाएगी। तीनों मरीज 21 मई को अस्पताल पहुंचे थे।
जामनगर, हावड़ा व मुंबई से आए हैं तीनाें संक्रमित
दुल्हिनबाजार में जाे तीन मरीज मिले हैं, उनमें एक गुजरात के जामनगर, दूसरा पश्चिम बंगाल के हावड़ा और तीसरा मुंबई में रहता था। तीनों पॉजिटिव प्रवासियों को इलाज के लिए पटना भेजा गया। इन तीनाें काे दुल्हिनबाजार के वंशीधारी उच्च विद्यालय में रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के मुताबिक तीन प्रवासियों की पॉजिटिव रिपोर्ट में दो पुरुष और एक महिला शामिल है। अब सभी का इलाज चल रहा है।
मसाैढ़ी की महिला बाइक से सूरत से आई थी
शनिवार काे मसाैढ़ी के भगवानगंज थाना इलाके में रहने वाली जिस 27 साल की महिला की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है, वह पति व तीन नाबालिग बच्चाें के साथ बाइक से सूरत से आई थी। गांव वालाें ने इस परिवार काे घर जाने से राेक दिया और उन्हें गिरिजा कुंवर उच्च विद्यालय में रखा गया था। गुरुवार को मेडिकल टीम ने इस यहां से 58 लोगों का सैंपल जांच लिया था। उनमें इस महिला की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आगई।
बिक्रम: संक्रमित युवक गुरुग्राम से तीन के साथ आया
बिक्रम के सैदाबाद कनपा गांव का एक युवक तीन अन्य के साथ गुरुग्राम से तीन दिन पहले आया था। इन चार में से एक काे सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत हाे रही थी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शशिशेखर ने बताया कि शनिवार को उसकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। नाैबतपुर में 30 साल का जाे युवक काेराेना मरीज मिला है वह 15 मई काे पिकअप वैन से मुंबई से आया था। ये चेसी पंचायत के रुस्तमगंज गांव के हैं। इससे पहले दाे की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आचुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zptByG

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment