पटना में 16 कोरोना मरीज मिले, इनमें 10 धनरुआ के क्वारेंटाइन सेंटर में रहने वाले https://ift.tt/36E6j4g - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Friday, May 29, 2020

पटना में 16 कोरोना मरीज मिले, इनमें 10 धनरुआ के क्वारेंटाइन सेंटर में रहने वाले https://ift.tt/36E6j4g

पटना जिले में गुरुवार को 16 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें धनरूआमें 10, छोटी पहाड़ी में एक, शास्त्रीनगर मे एक, कुम्हरार में एक, रूपसपुर में एक, विक्रम में एक और पटना में रहने वाला एक मलेशिया का नागरिक शामिल है। पटना में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 230 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन ने दी। मलेशिया के एक नागरिक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। म्यूजियम में काम कर रही सिंगापुर की आर्किटेक्ट कंपनी उसे लेकर आई है।

वह बोरिंग रोड में किराए का फ्लैट लेकर रह रहा था। शास्त्रीनगर का रहने वाला 44 साल का युवक मरीज हार्ट की सर्जरी कराने के लिए पीएमसीएच में भर्ती हुआ था। पर गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। विक्रम के मोहनचक का 7 साल का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह बच्चा आंत संबंधी बीमारी का इलाज कराने के लिए आईजीआईएमएस में भर्ती हुआथा।

सर्जरी के पहले उसे आइसोलेशन में रखकर कोरोना जांच कराई गई। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। पटना सिटी में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमिताें में अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी गांव कुम्हरार निवासी 48 वर्षीय युवक व छोटी पहाड़ी निवासी 45 वर्षीय युवक है। धनुकी मोड़ निवासी सूरत से 24 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आया। छोटी पहाड़ी निवासी युवक एनएमसीएच के नशा मुक्ति केंद्र का कर्मी है।

क्वारेंटाइन सेंटर में एक से 10 हुए संक्रमित

धनरुआ में 19 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए 40 वर्षीय अधेड़ के संपर्क में आने से उसके साथ क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे 10 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए। सभी की उम्र 19-38 वर्ष के बीच है। सभी प्रवासी मजदूर हैं, जो 15 मई को अलग-अलग राज्यों से आए थे। इनमें सोनमई के तीन लोग एक ही परिवार के हैं, जो हरियाणा से आए थे। इसके अलावा प्रखंड के बुलाकीबिगहा गांव का एक युवक राजस्थान से, सीरिया का दिल्ली से, नदपुरा का कोयंबटूर से, बहरामपुर पंचायत के आतापुर गांव के तीन युवक तमिलनाडु से व डुमरा खलीफा गांव का अमेठी से आया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विभा रानी ने बताया कि उक्त क्वारेंटाइन सेंटर में एक कमरे 24 लोग रह रहे थे। उनमें 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सेंटर को खाली कराकर सेनेटाइज किया जा रहा है।

बिहटा में रह रहा था बच्चा

माेहनपुर के सात साल के काेराेना पाॅजिटिव बच्चे से बिहटा के इब्राहिमपुर गांव के कई लोग संक्रमित हो सकते हैं। आईजीआईएमएस में भर्ती होने के पहले वह इब्राहिमपुर में रह रहा था। बच्चे के मामा के मुताबिक उसे यह संक्रमण कैसे लगा, इसकी जानकारी नहीं है। वह बच्चे के साथ लगातार हैं। ऐसे में अगर घर के किसी सदस्य को संक्रमण हुआ, तो इससे गांव के कई लोग प्रभावित हो सकते हैं। बच्चा 8 मार्च को इलाज के लिए पीएमसीएच में भी भर्ती हुआथा।

गौरीचक: वृद्ध संक्रमित

गौरीचक थाने के बहुआरा गांव के एक वृद्ध के कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद गांव की बांस-बल्ले से बैरिकेडिंग की जा रही है। इस वृद्ध का इलाज आईजीआईएमएस में चल रहा था। वृद्ध को पेट से जुड़ी समस्या थी। बाद में उन्हें एनएमसीएच भेजा गया, जहां जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। चिकित्सा प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि मरीज की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटना में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 230 हो गई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dpmntr

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad