शहर में बादल और हवा चलने के कारण शनिवार काे दिनभर तापमान में उतार-चढ़ाव हाेता रहा। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ा, लेकिन दाेपहर में तेज हवा चली ताे ठंड भी महसूस हुई। लेकिन बादलाें के आने से हवा की रफ्तार थम गई। इससे तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा। शाम काे नमी की मात्रा 90 फीसद तक पहुंच गई।
माैसम में आए इस बदलाव के कारण बिहार में सर्वाधिक अधिकतम तापमान सबाैर में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि भागलपुर शहर का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर माैसम में आया ये बदलाव झारखंड की ओर से आ रही नमी और यूपी के रास्ते आ रही ठंडी हवा की वजह से है।
आगे क्या : कल से बढ़ सकती है कंपकंपी
शहर में साेमवार से बुधवार के दाैरान रात में कंपकंपी बढ़ेगी। इसकी वजह उत्तरी-पश्चिमी हवा का प्रवाह बढ़ना है। माैसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डाॅ. आनंद शंकर ने बताया कि उत्तरी-पश्चिमी हवा चलनी शुरू हाे गई है। बिहार से झारखंड तक बना सिस्टम भी कमजाेर हाे रहा है। रविवार काे माैसम ऐसे ही बना रहेगा।
24 घंटे में तापमान में हुई मामूली वृद्धि
बीते 24 घंटे में शहर के न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान .1 और न्यूनतम तापमान .6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। शनिवार काे शहर का अधिकतम तापमान औसत से 4 डिग्री अधिक 26.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार काे शहर का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hZM4DZ

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment