दीक्षांत समारोह के आयोजन की आपाधापी के बीच टीएमबीयू मुंगेर विश्वविद्यालय के अपने पुराने छात्रों को ही भूल गया। आयोजन के लिए आठ जगह तय किए गए हैं जहां अगल-अलग कॉलेजों के छात्र डिग्री और प्रमाण-पत्र लेंगे। इनमें मुंगेर विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए न तो जगह तय की गई है न वहां के काॅलेजाें के छात्राें काे आमंत्रित किया गया है। टीएमबीयू 46वें दीक्षांत समाराेह में उन सत्रों के पीजी और स्नातक के छात्राें को भी डिग्री तथा प्रमाण-पत्र देगा जिन सत्रों में मुंगेर विश्वविद्यालय टीएमबीयू में ही था। वहां के छात्रों की परीक्षा लेकर टीएमबीयू ने ही रिजल्ट दिया था। मुुंगेर विश्वविद्यालय टीएमबीयू से 2018 में अलग हुआ था, लेकिन टीएमबीयू वहां के छात्रों के स्नातक की परीक्षा अब तक लेता रहा है। जबकि जिन सत्रों के छात्रों का दीक्षांत समारोह में डिग्री या प्रमाणपत्र मिलना है उनमें 2014-17, 2015-18, 2016-19 तक शामिल हैं। इन सत्रों के छात्र कर सकेंगे आवेदन पीएचडी, डी-लिट (सत्र : 2019-2020) पीजी (सत्र : 2015-2017), (सत्र 2016-2018) स्नातक बीए, बीएससी और बीकॉम (सत्र : 2014-2017)(सत्र : 2015-2018)(सत्र : 2016-2019) बीएड (सत्र : 2017, 2018 और 2019), एमबीए (सत्र : 2019-2020), एमसीए (सत्र : 2019) एमएससी बायोटेक्नोलॉजी (सत्र : 2018), एमलिस (सत्र : 2017), एलएलएम (सत्र : 2017, 2018 और 2019) एलएलबी (सत्र : 2017, 2018 और 2019), बीसीए, बीबीए, ओएमएसपी, बीएससी बायोटेक (2017, 2018 और 2019) आठ जगहों पर समारोह का किया जाएगा आयोजन आयोजन के लिए टीएनबी कॉलेज स्टेडियम, कॉलेज के बाॅटनी विभाग के पास साउथ ग्राउंड, मारवाड़ी कॉलेज, एसएम काॅलेज, मुस्लिम माइनॉरिटी डिग्री कॉलेज, जीबी कॉलेज नवगछिया, पूरनमल बाजोरिया टीटीसी, टीटीसी बरारी को तय किया गया है। इन जगहों पर टीएमबीयू के ही कॉलेजों के छात्र डिग्री और प्रमाण-पत्र लेंगे। मुंगेर विवि के छात्रों के लिए भी बनाई है व्यवस्था: समन्वयक आयोजन के समन्वयक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि मुंगेर विवि के छात्रों को शामिल करने पर विचार हुआ है। वहां के छात्र चाहें तो आवेदन कर सकते हैं। उनके प्रमाण-पत्र उनके विश्वविद्यालय को भेज दिए जाएंगे। दीक्षांत समाराेह के लिए अब 13 तक आवेदन टीएमबीयू के 46वें दीक्षांत समारोह में डिग्री और सर्टिफिकेट के लिए छात्र अब 13 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। पहले 11 जनवरी तक ही आवेदन करने की तिथि तय थी। पीआरओ डाॅ. दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि परीक्षा विभाग ने दाे दिन तिथि बढ़ा दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today No convocation for TMBU, no place for Munger University, apply if degree is required, certificates will be sent to University - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Sunday, January 10, 2021

दीक्षांत समारोह के आयोजन की आपाधापी के बीच टीएमबीयू मुंगेर विश्वविद्यालय के अपने पुराने छात्रों को ही भूल गया। आयोजन के लिए आठ जगह तय किए गए हैं जहां अगल-अलग कॉलेजों के छात्र डिग्री और प्रमाण-पत्र लेंगे। इनमें मुंगेर विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए न तो जगह तय की गई है न वहां के काॅलेजाें के छात्राें काे आमंत्रित किया गया है। टीएमबीयू 46वें दीक्षांत समाराेह में उन सत्रों के पीजी और स्नातक के छात्राें को भी डिग्री तथा प्रमाण-पत्र देगा जिन सत्रों में मुंगेर विश्वविद्यालय टीएमबीयू में ही था। वहां के छात्रों की परीक्षा लेकर टीएमबीयू ने ही रिजल्ट दिया था। मुुंगेर विश्वविद्यालय टीएमबीयू से 2018 में अलग हुआ था, लेकिन टीएमबीयू वहां के छात्रों के स्नातक की परीक्षा अब तक लेता रहा है। जबकि जिन सत्रों के छात्रों का दीक्षांत समारोह में डिग्री या प्रमाणपत्र मिलना है उनमें 2014-17, 2015-18, 2016-19 तक शामिल हैं। इन सत्रों के छात्र कर सकेंगे आवेदन पीएचडी, डी-लिट (सत्र : 2019-2020) पीजी (सत्र : 2015-2017), (सत्र 2016-2018) स्नातक बीए, बीएससी और बीकॉम (सत्र : 2014-2017)(सत्र : 2015-2018)(सत्र : 2016-2019) बीएड (सत्र : 2017, 2018 और 2019), एमबीए (सत्र : 2019-2020), एमसीए (सत्र : 2019) एमएससी बायोटेक्नोलॉजी (सत्र : 2018), एमलिस (सत्र : 2017), एलएलएम (सत्र : 2017, 2018 और 2019) एलएलबी (सत्र : 2017, 2018 और 2019), बीसीए, बीबीए, ओएमएसपी, बीएससी बायोटेक (2017, 2018 और 2019) आठ जगहों पर समारोह का किया जाएगा आयोजन आयोजन के लिए टीएनबी कॉलेज स्टेडियम, कॉलेज के बाॅटनी विभाग के पास साउथ ग्राउंड, मारवाड़ी कॉलेज, एसएम काॅलेज, मुस्लिम माइनॉरिटी डिग्री कॉलेज, जीबी कॉलेज नवगछिया, पूरनमल बाजोरिया टीटीसी, टीटीसी बरारी को तय किया गया है। इन जगहों पर टीएमबीयू के ही कॉलेजों के छात्र डिग्री और प्रमाण-पत्र लेंगे। मुंगेर विवि के छात्रों के लिए भी बनाई है व्यवस्था: समन्वयक आयोजन के समन्वयक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि मुंगेर विवि के छात्रों को शामिल करने पर विचार हुआ है। वहां के छात्र चाहें तो आवेदन कर सकते हैं। उनके प्रमाण-पत्र उनके विश्वविद्यालय को भेज दिए जाएंगे। दीक्षांत समाराेह के लिए अब 13 तक आवेदन टीएमबीयू के 46वें दीक्षांत समारोह में डिग्री और सर्टिफिकेट के लिए छात्र अब 13 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। पहले 11 जनवरी तक ही आवेदन करने की तिथि तय थी। पीआरओ डाॅ. दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि परीक्षा विभाग ने दाे दिन तिथि बढ़ा दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today No convocation for TMBU, no place for Munger University, apply if degree is required, certificates will be sent to University

दीक्षांत समारोह के आयोजन की आपाधापी के बीच टीएमबीयू मुंगेर विश्वविद्यालय के अपने पुराने छात्रों को ही भूल गया। आयोजन के लिए आठ जगह तय किए गए हैं जहां अगल-अलग कॉलेजों के छात्र डिग्री और प्रमाण-पत्र लेंगे। इनमें मुंगेर विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए न तो जगह तय की गई है न वहां के काॅलेजाें के छात्राें काे आमंत्रित किया गया है।

टीएमबीयू 46वें दीक्षांत समाराेह में उन सत्रों के पीजी और स्नातक के छात्राें को भी डिग्री तथा प्रमाण-पत्र देगा जिन सत्रों में मुंगेर विश्वविद्यालय टीएमबीयू में ही था। वहां के छात्रों की परीक्षा लेकर टीएमबीयू ने ही रिजल्ट दिया था। मुुंगेर विश्वविद्यालय टीएमबीयू से 2018 में अलग हुआ था, लेकिन टीएमबीयू वहां के छात्रों के स्नातक की परीक्षा अब तक लेता रहा है। जबकि जिन सत्रों के छात्रों का दीक्षांत समारोह में डिग्री या प्रमाणपत्र मिलना है उनमें 2014-17, 2015-18, 2016-19 तक शामिल हैं।

इन सत्रों के छात्र कर सकेंगे आवेदन

  • पीएचडी, डी-लिट (सत्र : 2019-2020) पीजी (सत्र : 2015-2017), (सत्र 2016-2018)
  • स्नातक बीए, बीएससी और बीकॉम (सत्र : 2014-2017)(सत्र : 2015-2018)(सत्र : 2016-2019)
  • बीएड (सत्र : 2017, 2018 और 2019), एमबीए (सत्र : 2019-2020), एमसीए (सत्र : 2019)
  • एमएससी बायोटेक्नोलॉजी (सत्र : 2018), एमलिस (सत्र : 2017), एलएलएम (सत्र : 2017, 2018 और 2019)
  • एलएलबी (सत्र : 2017, 2018 और 2019), बीसीए, बीबीए, ओएमएसपी, बीएससी बायोटेक (2017, 2018 और 2019)

आठ जगहों पर समारोह का किया जाएगा आयोजन
आयोजन के लिए टीएनबी कॉलेज स्टेडियम, कॉलेज के बाॅटनी विभाग के पास साउथ ग्राउंड, मारवाड़ी कॉलेज, एसएम काॅलेज, मुस्लिम माइनॉरिटी डिग्री कॉलेज, जीबी कॉलेज नवगछिया, पूरनमल बाजोरिया टीटीसी, टीटीसी बरारी को तय किया गया है। इन जगहों पर टीएमबीयू के ही कॉलेजों के छात्र डिग्री और प्रमाण-पत्र लेंगे।
मुंगेर विवि के छात्रों के लिए भी बनाई है व्यवस्था: समन्वयक
आयोजन के समन्वयक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि मुंगेर विवि के छात्रों को शामिल करने पर विचार हुआ है। वहां के छात्र चाहें तो आवेदन कर सकते हैं। उनके प्रमाण-पत्र उनके विश्वविद्यालय को भेज दिए जाएंगे।

दीक्षांत समाराेह के लिए अब 13 तक आवेदन

टीएमबीयू के 46वें दीक्षांत समारोह में डिग्री और सर्टिफिकेट के लिए छात्र अब 13 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। पहले 11 जनवरी तक ही आवेदन करने की तिथि तय थी। पीआरओ डाॅ. दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि परीक्षा विभाग ने दाे दिन तिथि बढ़ा दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No convocation for TMBU, no place for Munger University, apply if degree is required, certificates will be sent to University


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oHZuGU

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad