हवा की दिशा बदलकर पुरवा में परिवर्तित हाेने के साथ ही जिला समेत उत्तर बिहार का मौसम पूरी तरह बदल गया। साेमवार काे दाे डिग्री वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री ताे रिकार्ड 4.3 डिग्री वृद्धि के साथ न्यूनतम 12.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दाे दिनों तक पुरवा हवा के चलने से मौसम में और बदलाव हाेने की संभावना जताई है।
अगले दाे दिनों तक दिन के तापमान में मामूली कमी के साथ ही रात के तापमान में एक डिग्री तक और वृद्धि हाेने के साथ काेहरा के और घना हाेने की संभावना जताई है। साेमवार काे तापमान में तेजी से वृद्धि के साथ ही दिन का तापमान सामान्य से दाे डिग्री अधिक ताे रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक हाे गया। इसके कारण रात के ठंड में काफी कमी आई है। मौसम विभाग ने अगले दाे दिनों तक पुरवा हवा के चलने से रात में काेहरे के और घने हाेने की संभावना जताई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35aZSWL

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment