नाथनगर पावर सब-स्टेशन के बाहर अंडरग्राउंड लाइन बिछाने और कंपनीबाग में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए मंगलवार को यूनिवर्सिटी फीडर चार घंटे के लिए बंद रहेगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक क्षेत्र में सप्लाई नहीं होगी।
इससे सराय, साहेबगंज, कबीरपुर, लालकोठी, कंपनीबाग, रेकाबगंज, बरईचक, यूनिवर्सिटी, लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में बत्ती गुल रहेगी। जूनियर इंजीनियर सुधाकर कुमार ने बताया, यूनिवर्सिटी फीडर का लाइन अंडरग्राउंड करने के लिए यूनिवर्सिटी फीडर शटडाउन किया जा रहा है। लोग पानी और बिजली से जुड़े अन्य काम सुबह 10 बजे तक कर लें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rX0XeS

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment