मधुबनी फोरलेन मंदिर स्थित एक मंदिर के समीप चरस, बाइक के साथ शातिर अपराधी को सदर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसकी पहचान देवरिया थाना के रामचंद्रपुर निवासी ब्रज किशोर महतो उर्फ ब्रजेश महतो उर्फ विराज महतो के रूप में हुई है। उसके पास झोला से आधा किलो चरस मिला है। मामले में दारोगा रघुवीर सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इसमें बताया है कि मधुबनी फोरलेन मंदिर के समीप एक गुमटी पर एक व्यक्ति के बाइक समेत खड़े होने की सूचना मिली। सदर और काजीमोहम्मदपुर थाने में उसका आपराधिक रिकॉर्ड होने की बात कही गई। जिसके बाद दलबल के साथ छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपित भागने लगा, जिसे खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास दो झोला था। एक झोला की तलाशी लेने पर उसमें पांच सौ ग्राम चरस मिला। उसके पैंट की पॉकेट से एक मोबाइल भी मिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30vPbM4

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment