राजनीति में धन और बाहुबल के जोर पर चुनाव लड़ने उतरे कुछ पुराने दिग्गजों के बीच इस बार जनता के सामने कई नए चेहरे भी मैदान में हैं। चुनाव के लिहाज से यह इनकी नई इनिंग है। कोई स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से है तो कोई इंजीनियर और पत्रकार रह चुका है। कोई पुलिस की नौकरी से रिटायर होकर चुनावी समर में है। इनमें से कई छात्र जीवन में राजनीति से जुड़े रहे हैं। भाजपा ने इस चुनाव में ऐसे 8 नए चेहराें काे मैदान में उतारा है। अनिल कुमार राम: भाजपा ने इन्हें बथनाहा से प्रत्याशी बनाया है। बीटेक सिविल इंजीनियर अनिल सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज रांची में छात्र यूनियन के अध्यक्ष रहे। वर्तमान में भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हैं। झारखंड सरकार में पीएचईडी में डिजाइन इंजीनियर थे। जयप्रकाश यादव: भाजपा ने इन्हें नरपतगंज से उम्मीदवार बनाया है। ये भरगामा प्रखंड के शेखपुरा के रहने वाले हैं। वर्ष 1984 में सरकारी सेवा में आए और पुलिस महकमे से वर्ष 2015 के अप्रैल में रिटायर हुए। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भाजपा से जुड़ गए। यह उनका पहला चुनाव है। कौशल कुमार विद्यार्थी: भाजपा ने इन्हें तरारी विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है। मूलत: किसान परिवार से आने वाले कौशल बिहार में राजनीति की नई इनिंग की शुरू कर रहे हैं। कौशल अगिआंव के खोपिरा गांव के रहने वाले हैं। दो भाई सरकारी नौकरी करते हैं और दो भाई किसान हैं। यह उनका पहला चुनाव है। अतुल कुमार: बिक्रम सीट से भाजपा ने इन्हें उम्मीदवार बनाया है। 38 वर्ष के अतुल संघ परिवार और एबीवीपी से जुड़े रहे हैं। उन्हें प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। 2015 के चुनाव में मनेर में प्रभारी, 2014 में भागलपुर विधानसभा उपचुनाव में भी प्रभारी रह चुके हैं। बिहार में चुनाव का अच्छा अनुभव रहा है। निखिल आनंद: मनेर (पटना) के रहने वाले डॉ. निखिल आनंद को मनेर से भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है। निखिल ने पटना के लोयोला स्कूल, डीयू, जेएनयू और आईआईएमसी, से पढ़ाई की है। एमफिल और पीएचडी कर चुके निखिल आनंद ने करीब 17 वर्षों तक सक्रिय टेलीविजन पत्रकारिता की है। दीपक शर्मा: भाजपा ने इन्हें अरवल से उम्मीदवार बनाया है। ये अरवल में पिछले दो-तीन वर्षों से काम कर रहे थे। तब वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की हैसियत से क्षेत्र में सक्रिय थे। इससे पहले वे पटना में भी सक्रिय राजनीति में रहे। हाल ही में इन्हें किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया। रोहित पांडेय: भाजपा ने इन्हें भागलपुर से प्रत्याशी घोषित किया है। रोहित विद्यार्थी परिषद में पटना में प्रदेश कार्यालय मंत्री पद पर रहे। 2014 के लोस चुनाव में पूर्णिया के प्रभारी रहे। 2016 में भागलपुर जिलाध्यक्ष पद पर आए और 2019 में भी जिलाध्यक्ष बने। विनायक मिशन यूनिवर्सिटी, सलेम, तमिलनाडु से स्नातक हैं। श्रेयसी सिंह: भाजपा ने इन्हें जमुई से प्रत्याशी बनाया है। श्रेयसी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं और इनका अबतक का कॅरियर, स्पोर्ट्स से जुड़ा रहा है। इनके पिता स्व. दिग्विजय सिंह बिहार के दिग्गज राजनेता थे। श्रेयसी निशानेबाजी में राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल और एशियाई खेल में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today This time among the old veterans, many young people in front of the public, BJP has brought out eight new faces, some from the sports background and some B.Tech. - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Friday, October 16, 2020

राजनीति में धन और बाहुबल के जोर पर चुनाव लड़ने उतरे कुछ पुराने दिग्गजों के बीच इस बार जनता के सामने कई नए चेहरे भी मैदान में हैं। चुनाव के लिहाज से यह इनकी नई इनिंग है। कोई स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से है तो कोई इंजीनियर और पत्रकार रह चुका है। कोई पुलिस की नौकरी से रिटायर होकर चुनावी समर में है। इनमें से कई छात्र जीवन में राजनीति से जुड़े रहे हैं। भाजपा ने इस चुनाव में ऐसे 8 नए चेहराें काे मैदान में उतारा है। अनिल कुमार राम: भाजपा ने इन्हें बथनाहा से प्रत्याशी बनाया है। बीटेक सिविल इंजीनियर अनिल सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज रांची में छात्र यूनियन के अध्यक्ष रहे। वर्तमान में भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हैं। झारखंड सरकार में पीएचईडी में डिजाइन इंजीनियर थे। जयप्रकाश यादव: भाजपा ने इन्हें नरपतगंज से उम्मीदवार बनाया है। ये भरगामा प्रखंड के शेखपुरा के रहने वाले हैं। वर्ष 1984 में सरकारी सेवा में आए और पुलिस महकमे से वर्ष 2015 के अप्रैल में रिटायर हुए। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भाजपा से जुड़ गए। यह उनका पहला चुनाव है। कौशल कुमार विद्यार्थी: भाजपा ने इन्हें तरारी विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है। मूलत: किसान परिवार से आने वाले कौशल बिहार में राजनीति की नई इनिंग की शुरू कर रहे हैं। कौशल अगिआंव के खोपिरा गांव के रहने वाले हैं। दो भाई सरकारी नौकरी करते हैं और दो भाई किसान हैं। यह उनका पहला चुनाव है। अतुल कुमार: बिक्रम सीट से भाजपा ने इन्हें उम्मीदवार बनाया है। 38 वर्ष के अतुल संघ परिवार और एबीवीपी से जुड़े रहे हैं। उन्हें प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। 2015 के चुनाव में मनेर में प्रभारी, 2014 में भागलपुर विधानसभा उपचुनाव में भी प्रभारी रह चुके हैं। बिहार में चुनाव का अच्छा अनुभव रहा है। निखिल आनंद: मनेर (पटना) के रहने वाले डॉ. निखिल आनंद को मनेर से भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है। निखिल ने पटना के लोयोला स्कूल, डीयू, जेएनयू और आईआईएमसी, से पढ़ाई की है। एमफिल और पीएचडी कर चुके निखिल आनंद ने करीब 17 वर्षों तक सक्रिय टेलीविजन पत्रकारिता की है। दीपक शर्मा: भाजपा ने इन्हें अरवल से उम्मीदवार बनाया है। ये अरवल में पिछले दो-तीन वर्षों से काम कर रहे थे। तब वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की हैसियत से क्षेत्र में सक्रिय थे। इससे पहले वे पटना में भी सक्रिय राजनीति में रहे। हाल ही में इन्हें किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया। रोहित पांडेय: भाजपा ने इन्हें भागलपुर से प्रत्याशी घोषित किया है। रोहित विद्यार्थी परिषद में पटना में प्रदेश कार्यालय मंत्री पद पर रहे। 2014 के लोस चुनाव में पूर्णिया के प्रभारी रहे। 2016 में भागलपुर जिलाध्यक्ष पद पर आए और 2019 में भी जिलाध्यक्ष बने। विनायक मिशन यूनिवर्सिटी, सलेम, तमिलनाडु से स्नातक हैं। श्रेयसी सिंह: भाजपा ने इन्हें जमुई से प्रत्याशी बनाया है। श्रेयसी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं और इनका अबतक का कॅरियर, स्पोर्ट्स से जुड़ा रहा है। इनके पिता स्व. दिग्विजय सिंह बिहार के दिग्गज राजनेता थे। श्रेयसी निशानेबाजी में राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल और एशियाई खेल में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today This time among the old veterans, many young people in front of the public, BJP has brought out eight new faces, some from the sports background and some B.Tech.

राजनीति में धन और बाहुबल के जोर पर चुनाव लड़ने उतरे कुछ पुराने दिग्गजों के बीच इस बार जनता के सामने कई नए चेहरे भी मैदान में हैं। चुनाव के लिहाज से यह इनकी नई इनिंग है। कोई स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से है तो कोई इंजीनियर और पत्रकार रह चुका है। कोई पुलिस की नौकरी से रिटायर होकर चुनावी समर में है। इनमें से कई छात्र जीवन में राजनीति से जुड़े रहे हैं। भाजपा ने इस चुनाव में ऐसे 8 नए चेहराें काे मैदान में उतारा है।

अनिल कुमार राम: भाजपा ने इन्हें बथनाहा से प्रत्याशी बनाया है। बीटेक सिविल इंजीनियर अनिल सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज रांची में छात्र यूनियन के अध्यक्ष रहे। वर्तमान में भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हैं। झारखंड सरकार में पीएचईडी में डिजाइन इंजीनियर थे।

जयप्रकाश यादव: भाजपा ने इन्हें नरपतगंज से उम्मीदवार बनाया है। ये भरगामा प्रखंड के शेखपुरा के रहने वाले हैं। वर्ष 1984 में सरकारी सेवा में आए और पुलिस महकमे से वर्ष 2015 के अप्रैल में रिटायर हुए। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भाजपा से जुड़ गए। यह उनका पहला चुनाव है।
कौशल कुमार विद्यार्थी: भाजपा ने इन्हें तरारी विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है। मूलत: किसान परिवार से आने वाले कौशल बिहार में राजनीति की नई इनिंग की शुरू कर रहे हैं। कौशल अगिआंव के खोपिरा गांव के रहने वाले हैं। दो भाई सरकारी नौकरी करते हैं और दो भाई किसान हैं। यह उनका पहला चुनाव है।
अतुल कुमार: बिक्रम सीट से भाजपा ने इन्हें उम्मीदवार बनाया है। 38 वर्ष के अतुल संघ परिवार और एबीवीपी से जुड़े रहे हैं। उन्हें प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। 2015 के चुनाव में मनेर में प्रभारी, 2014 में भागलपुर विधानसभा उपचुनाव में भी प्रभारी रह चुके हैं। बिहार में चुनाव का अच्छा अनुभव रहा है।

निखिल आनंद: मनेर (पटना) के रहने वाले डॉ. निखिल आनंद को मनेर से भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है। निखिल ने पटना के लोयोला स्कूल, डीयू, जेएनयू और आईआईएमसी, से पढ़ाई की है। एमफिल और पीएचडी कर चुके निखिल आनंद ने करीब 17 वर्षों तक सक्रिय टेलीविजन पत्रकारिता की है।

दीपक शर्मा: भाजपा ने इन्हें अरवल से उम्मीदवार बनाया है। ये अरवल में पिछले दो-तीन वर्षों से काम कर रहे थे। तब वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की हैसियत से क्षेत्र में सक्रिय थे। इससे पहले वे पटना में भी सक्रिय राजनीति में रहे। हाल ही में इन्हें किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया।

रोहित पांडेय: भाजपा ने इन्हें भागलपुर से प्रत्याशी घोषित किया है। रोहित विद्यार्थी परिषद में पटना में प्रदेश कार्यालय मंत्री पद पर रहे। 2014 के लोस चुनाव में पूर्णिया के प्रभारी रहे। 2016 में भागलपुर जिलाध्यक्ष पद पर आए और 2019 में भी जिलाध्यक्ष बने। विनायक मिशन यूनिवर्सिटी, सलेम, तमिलनाडु से स्नातक हैं।

श्रेयसी सिंह: भाजपा ने इन्हें जमुई से प्रत्याशी बनाया है। श्रेयसी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं और इनका अबतक का कॅरियर, स्पोर्ट्स से जुड़ा रहा है। इनके पिता स्व. दिग्विजय सिंह बिहार के दिग्गज राजनेता थे। श्रेयसी निशानेबाजी में राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल और एशियाई खेल में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
This time among the old veterans, many young people in front of the public, BJP has brought out eight new faces, some from the sports background and some B.Tech.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/350NPdT

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad