अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल जयमंगला गढ़ तक पहुंचने वाली सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी मंझौल को एक मांग पत्र सौंपाl मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रतिवर्ष सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक जयमंगला गढ़ जाते हैं।
सड़क की बदहाली के कारण यात्रा करने में उन्हें भारी फजीहत का सामना करना पड़ता है। कावर झील एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील हैl इससे इसके अंतरराष्ट्रीय महत्व का अंदाजा लगाया जा सकता हैl ऐसी स्थिति में सड़क की बदहाली से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूजा करने के लिए जयमंगला गढ़ पहुंचते हैंl
बरसात के दिनों में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती हैl सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क कुछ पता ही नहीं चलताl 15 दिनों के अंदर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता चरणबद्ध आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर कुंदन कुमार शर्मा ने कियाl कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला सचिव कैलाश यादव ने कियाl
मौके पर दुर्गा रजक, सिपाही शर्मा, राहुल कुमार, रंजीत पासवान ,रोहित सहनी, राजा राम साहनी, मुकेश कुमार, मोहम्मद सत्तार, रामनिवास महतो के साथ अन्य लोग उपस्थित थे। इस संबंध में एसडीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि मांग पत्र प्राप्त हुआ है। संबंधित विभाग को पत्र भेजा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m2xUDJ

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment