https://ift.tt/2S1wBqz News: कराची में बस में लगी आग, 13 यात्रियों की जलकर मौत, 5 घायल - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Sunday, September 27, 2020

https://ift.tt/2S1wBqz News: कराची में बस में लगी आग, 13 यात्रियों की जलकर मौत, 5 घायल

कराची पाकिस्तान के कराची में बस में आग लग जाने की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। एक अधिकारी ने बताया कि बस हैदराबाद से कराची की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बस में आग लग गई। हादसे में बस में सवार 13 लोगों की जान चली गई। आईजी मोटरवे पुलिस डॉ. आफताब पठान ने बताया कि बस में कुल 22 लोग सवार थे। आग लगने के बाद बस पलट गई। इस वजह से सभी यात्री बस में फंस गए। झुल जाने की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग अपनी जान बचाने में सफल रहे लेकिन उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं। 5 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बस के मलबे से शवों को निकालने की कोशिश की जा रही है। आफताब ने बताया कि बस हैदराबाद से 60 किमी दूर पहुंची थी, इसी दौरान उसके साथ हादसा हो गया। वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर ऐंबुलेंस और फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचा। गौरतलब है कि इससे पहले इसी साल न्यू कराची इलाके में एक चलती वैन में आग लग गई थी, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें चार बच्चे शामिल थे। हादसे में 5 लोग घायल हो गए थे।


from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें https://ift.tt/33ZzKwR
https://ift.tt/2RYHEku

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad