अनुमंडल मुख्यालय स्थित उमाशंकर चम्पा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में बहुत ही सादगी परंतु उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर डॉ सर्वपल्ली राधकृष्णन के तैल चित्र पर प्राचार्य ए सी झा एवं सभी शिक्षकों के द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित की गई। इसके बाद प्राचार्य तथा वरीय शिक्षकों ने दूसरे शिक्षकों को संबोधित भी किया।
प्राचार्य ने अपने संबोधन में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षकों को समाज के प्रति उनके कर्तव्य और दायित्व की याद दिलाई साथ ही इस कोरोना काल मे उनके लगातार कठिन परिश्रम तथा स्कूल का साथ देने के लिए धन्यवाद दिया। प्राचार्य ने छात्रों और अभिभावकों को भी विपरीत परिस्थिति में स्कूल का साथ देने के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर शिक्षकों को स्कूल के तरफ से मिठाई तथा उपहार का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक एस के झा तथा मैनेजर रामशीष राय ने प्राचार्य और शिक्षकों को बधाई दी और अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल के चेयरमैन सुगेन्द्र सिंह ने शिक्षकों बधाई दी तथा इस विषम परिस्थिति में भी अपने कर्तव्य पथ पर बने रहने के लिए धन्यवाद दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h50112

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment