खेढ़ाय गांव में मुखिया उधव यादव की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की समस्याओं को लेकर शनिवार को बैठक की गई। भाकपा -माले के प्रखण्ड सचिव युगुल किशोर ठाकुर ने बैठक को संबोधित किया और कहा कि लॉकडाउन में समूह से जुड़ी महिलाओं का लोन सरकार को माफ कर देना चाहिए।
लोन पर ब्याज दर को भी सरकार को चाहिए कि कम कर दिया जाए, ताकि महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। लोन वसूली के लिए बैंककर्मी जबरदस्ती कर रहे हैं। बैठक में बीडीसी जयप्रकाश साह, कमलेश गोंड़, शारदानंद मांझी, गंगासागर राम, विद्यावती देवी, किसमती देवी, सहलतिया देवी, सुमित्रा देवी, दुर्गावती देवी, शोभा देवी, फूलमती देवी, विद्यावती देवी आदि मौजूद थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k7qeOo

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment