करीब एक दशक से शहर के सबसे जर्जर जवाहरलाल रोड, पानी टंकी-मिठनपुरा चाैक क्लब राेड, भामाशाह द्वार से बीबीगंज होते हुए ब्रह्मपुरा रोड समेत 10 सड़कों के जीर्णोद्धार का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास किया। इन प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार व मजबूतीकरण की करीब 2 वर्षाें से कवायद चल रही थी। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि इन सड़काें का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाएगा। इनके मजबूतीकरण व चौड़ीकरण पर करीब 1 अरब रुपए खर्च होंगे। मंत्री ने कहा कि सबसे पहले जवाहरलाल रोड व क्लब रोड को मोटरेबल किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया है कि जल्द इन सड़काें को चलने लायक बनाया जाए। मुजफ्फरपुर में कोई सड़क नहीं बचेगी जिस पर चलने में लोगों को परेशानी हो। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास में नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा नई दिल्ली से जुड़े थे। स्थानीय स्तर पर पूर्व डिप्टी मेयर विवेक कुमार, चैंबर के अध्यक्ष मोतीलाल छापड़िया, पार्षद सुषमा देवी, बद्री अाेझा, कलेक्ट्रेट सभागार में एमएलसी दिनेश सिंह, विधायक बेबी कुमारी, डीएम डाॅ. चंद्रशेखर सिंह, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अंजनी कुमार आदि मौजूद थे। इन सड़काें के जीर्णाेद्धार में 8 से 18 महीने लगेंगे। 350 करोड़ से बनेगा मास्टर नाला ऑफ ड्रेनेज नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहर को भारी जलजमाव से निजात के लिए करीब 350 करोड़ की लागत से मास्टर नाला ऑफ ड्रेनेज का निर्माण होगा। इसके लिए पटना में जिस एजेंसी ने सर्वे किया, उसी को मुजफ्फरपुर में भी सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है। एसकेएमसीएच में ट्रॉमा सेंटर व नर्सिंग छात्रावास का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने 21.8 करोड़ की लागत से एसकेएमसीएच में बने 250 बेड के नर्सिंग छात्रावास व 5.8 करोड़ की लागत से निर्मित ट्रॉमा सेंटर का वीडियाे कांफ्रेसिंग से उद्घाटन किया। सीएम ने 1.04 करोड़ की लागत वाले ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का शिलान्यास भी किया। सभी निर्माण बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड द्वारा किए गए हैं। इस ट्रॉमा सेंटर के बनने के बाद उत्तर बिहार में दुर्घटना या मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 10 roads including Jawaharlal and Club Road will be renovated, CM lays foundation stone - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Wednesday, September 23, 2020

करीब एक दशक से शहर के सबसे जर्जर जवाहरलाल रोड, पानी टंकी-मिठनपुरा चाैक क्लब राेड, भामाशाह द्वार से बीबीगंज होते हुए ब्रह्मपुरा रोड समेत 10 सड़कों के जीर्णोद्धार का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास किया। इन प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार व मजबूतीकरण की करीब 2 वर्षाें से कवायद चल रही थी। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि इन सड़काें का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाएगा। इनके मजबूतीकरण व चौड़ीकरण पर करीब 1 अरब रुपए खर्च होंगे। मंत्री ने कहा कि सबसे पहले जवाहरलाल रोड व क्लब रोड को मोटरेबल किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया है कि जल्द इन सड़काें को चलने लायक बनाया जाए। मुजफ्फरपुर में कोई सड़क नहीं बचेगी जिस पर चलने में लोगों को परेशानी हो। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास में नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा नई दिल्ली से जुड़े थे। स्थानीय स्तर पर पूर्व डिप्टी मेयर विवेक कुमार, चैंबर के अध्यक्ष मोतीलाल छापड़िया, पार्षद सुषमा देवी, बद्री अाेझा, कलेक्ट्रेट सभागार में एमएलसी दिनेश सिंह, विधायक बेबी कुमारी, डीएम डाॅ. चंद्रशेखर सिंह, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अंजनी कुमार आदि मौजूद थे। इन सड़काें के जीर्णाेद्धार में 8 से 18 महीने लगेंगे। 350 करोड़ से बनेगा मास्टर नाला ऑफ ड्रेनेज नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहर को भारी जलजमाव से निजात के लिए करीब 350 करोड़ की लागत से मास्टर नाला ऑफ ड्रेनेज का निर्माण होगा। इसके लिए पटना में जिस एजेंसी ने सर्वे किया, उसी को मुजफ्फरपुर में भी सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है। एसकेएमसीएच में ट्रॉमा सेंटर व नर्सिंग छात्रावास का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने 21.8 करोड़ की लागत से एसकेएमसीएच में बने 250 बेड के नर्सिंग छात्रावास व 5.8 करोड़ की लागत से निर्मित ट्रॉमा सेंटर का वीडियाे कांफ्रेसिंग से उद्घाटन किया। सीएम ने 1.04 करोड़ की लागत वाले ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का शिलान्यास भी किया। सभी निर्माण बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड द्वारा किए गए हैं। इस ट्रॉमा सेंटर के बनने के बाद उत्तर बिहार में दुर्घटना या मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 10 roads including Jawaharlal and Club Road will be renovated, CM lays foundation stone

करीब एक दशक से शहर के सबसे जर्जर जवाहरलाल रोड, पानी टंकी-मिठनपुरा चाैक क्लब राेड, भामाशाह द्वार से बीबीगंज होते हुए ब्रह्मपुरा रोड समेत 10 सड़कों के जीर्णोद्धार का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास किया। इन प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार व मजबूतीकरण की करीब 2 वर्षाें से कवायद चल रही थी। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि इन सड़काें का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाएगा। इनके मजबूतीकरण व चौड़ीकरण पर करीब 1 अरब रुपए खर्च होंगे।
मंत्री ने कहा कि सबसे पहले जवाहरलाल रोड व क्लब रोड को मोटरेबल किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया है कि जल्द इन सड़काें को चलने लायक बनाया जाए। मुजफ्फरपुर में कोई सड़क नहीं बचेगी जिस पर चलने में लोगों को परेशानी हो। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास में नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा नई दिल्ली से जुड़े थे।

स्थानीय स्तर पर पूर्व डिप्टी मेयर विवेक कुमार, चैंबर के अध्यक्ष मोतीलाल छापड़िया, पार्षद सुषमा देवी, बद्री अाेझा, कलेक्ट्रेट सभागार में एमएलसी दिनेश सिंह, विधायक बेबी कुमारी, डीएम डाॅ. चंद्रशेखर सिंह, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अंजनी कुमार आदि मौजूद थे। इन सड़काें के जीर्णाेद्धार में 8 से 18 महीने लगेंगे।

350 करोड़ से बनेगा मास्टर नाला ऑफ ड्रेनेज
नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहर को भारी जलजमाव से निजात के लिए करीब 350 करोड़ की लागत से मास्टर नाला ऑफ ड्रेनेज का निर्माण होगा। इसके लिए पटना में जिस एजेंसी ने सर्वे किया, उसी को मुजफ्फरपुर में भी सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है।

एसकेएमसीएच में ट्रॉमा सेंटर व नर्सिंग छात्रावास का उद्घाटन
सीएम नीतीश कुमार ने 21.8 करोड़ की लागत से एसकेएमसीएच में बने 250 बेड के नर्सिंग छात्रावास व 5.8 करोड़ की लागत से निर्मित ट्रॉमा सेंटर का वीडियाे कांफ्रेसिंग से उद्घाटन किया। सीएम ने 1.04 करोड़ की लागत वाले ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का शिलान्यास भी किया। सभी निर्माण बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड द्वारा किए गए हैं। इस ट्रॉमा सेंटर के बनने के बाद उत्तर बिहार में दुर्घटना या मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 roads including Jawaharlal and Club Road will be renovated, CM lays foundation stone


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iTnW5y

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad