नगर पंचायत के सभागार में शनिवार की देर संध्या अरेराज से स्थानांतरित सीओ वकील सिंह को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। साथ हीं पदस्थापित ने सीओ का स्वागत किया गया। इस दौरान एसडीओ धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने उन्हें अंगवस्त्र सहित अन्य सामग्रियों एवं पुष्पगुच्छ देकर विदाई दी। वही पहाड़पुर के नए सीओ अमित कुमार एवं अरेराज के नए सीओ पवन कुमार झा का अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि सीओ वकील सिंह अपने अदम्य प्रशासनिक क्षमता से क्षेत्र की समस्याओं का बखूबी हल करते थे।
यह लोगों के दिलों में जगह बना लिए थे। उन्होंने इनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। एसडीओ ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप अपने उत्कृष्ट कार्यों से जनमानस में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएं और आम जनता के चहेते बनें। सभा को अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। सबों ने इनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर एसडीपीओ ज्योति प्रकाश, डीसीएलआर संजय कुमार, बीडीओ मनोरंजन पाण्डेय, ईओ संदीप कुमार, एमओ अजितेंद्र किशोर, मुखिया प्रतिनिधि बाबर सिंह, पप्पू रंजन मिश्रा, रिंकू शुक्ला, शंभू प्रसाद, रंटू पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gplem0

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment