दीघा थाने के पीछे 200 मीटर की दूरी पर स्थित निराला नगर के चार घरों से चाेराें ने एक करोड़ से अधिक की चोरी कर ली। चाेराें ने मार्बल कारोबारी व एनटीपीसी के ठेकेदार देवबली चौहान, बेतिया के जगदीशपुर थाने के थानेदार राम विनोद सिंह, सीतामढ़ी के सहियारा थाने के थानेदार शंभूनाथ सिंह और आईटीआई संचालक मनोज कुमार उर्फ बबलू के घराें काे निशाना बनाया। देवबली उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के भुसुआ के रहने वाले हैं। एएसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज मिला है। छापेमारी चल रही है। देवबली चौहान की बेटी की शादी 30 नवंबर को है। इसके लिए दो दिन पहले लाखों के जेवरात खरीदे थे। इसके अलावा दिल्ली में पदस्थापित 2017 बैच की आईएएस बहू इति चौहान और दूसरी बहू किरण चौहान के गहने भी घर में थे। चाेराें ने एक करोड़ से अधिक के गहने और दो लाख कैश की चोरी कर ली। अहले सुबह लगभग तीन बजे चाेर खाली कमरे की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। देवबली ने कहा कि बाहर चोर-चोर का हल्ला हाेने पर हमलोग जगे। लोग चोरों को खदेड़ रहे थे। लौटकर घर आए तो परिजनों ने बताया कि अपने यहां भी चोरी हो चुकी है। एसी की आवाज में नहीं सुनाई दी ग्रिल उखाड़ने की आवाज मनोज कुमार उर्फ बबलू हरिओम आईटीआई के संचालक हैं। उनकी पत्नी और दो बच्चे एक कमरे में सो रहे थे। शातिर ठीक बगल के कमरे की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर 20 हजार नगद, जमीन के कागजात और महंगे कपड़े की चोरी कर ली। मनोज ने कहा कि एसी की आवाज के कारण ग्रिल उखड़ने की आवाज ही सुनाई नहीं दी। सुबह उठा तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। कुत्ता भौंकने लगा ताे इंजीनियर का घर बच गया : राम विनोद सिंह के घर से पहले दरभंगा में पदस्थापित इंजीनियर मनोज सिंह का घर है। शातिरों ने मनोज के घर को आखिर में निशाना बनाया। मनोज के पड़ोसी के घर का कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा। इसके बाद माेहल्ले के कुछ लड़के जगकर बाहर आ गए ताे चोर फरार हो गए। थानेदार की पत्नी ने मोबाइल पर देखा टूटा ताला थानेदार राम विनोद सिंह के पुत्र आशुतोष दिल्ली हाईकोर्ट में वकील हैं। उनकी पत्नी नूतन सिंह पति के पास जगदीशपुर चली गई थीं। उनके यहां से शातिरों ने लगभग दस हजार की चोरी की। नूतन सिंह ने बताया कि पिछले साल फरवरी में भी मेरे यहां चोरी हुई थी। आज तक उसका खुलासा नहीं हुआ। उनके घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है। शातिरों ने सबसे पहले इन्हीं के घर को निशाना बनाया। नूतन सिंह ने कहा कि तीन बजे आसपास भतीजे ने फोन किया और कहा कि लग रहा है कि माेहल्ले में चोर घुस आया है। पुलिस को फोन कर दीजिए। इसके बाद मैंने फोन पर ही सीसीटीवी चेक किया तो देखा कि मेरे मेन गेट का ताला कटा है। थानेदार शंभूनाथ सिंह वैशाली जिले में पदस्थापित एडीएम रैंक के अधिकारी विजय कुमार सिंह के किराएदार हैं। कुत्ते ने चोरों के चाकू व घड़ी को सूंघा, माेहल्ले में घूम थाने के पास चला गया देवबली चौहान के यहां से एक करोड़ से अधिक की चोरी की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर डॉग स्क्वायड, टेक्निकल सेल और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। डॉग स्क्वायड के कुत्ते ने चौहान के घर में छूटे चोरों के चाकू और घड़ी काे सूंघने के बाद माेहल्ले में घूमते हुए दीघा थाने के पास जाकर रुक गया। आशंका है चोर भागते हुए दीघा थाने की तरफ आए और यहां से ऑटो या अन्य वाहन से भाग गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Thieves broke into a house by uprooting a window grill in Patna, stole more than one crore jewels and 2 lakh cash - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Friday, August 21, 2020

दीघा थाने के पीछे 200 मीटर की दूरी पर स्थित निराला नगर के चार घरों से चाेराें ने एक करोड़ से अधिक की चोरी कर ली। चाेराें ने मार्बल कारोबारी व एनटीपीसी के ठेकेदार देवबली चौहान, बेतिया के जगदीशपुर थाने के थानेदार राम विनोद सिंह, सीतामढ़ी के सहियारा थाने के थानेदार शंभूनाथ सिंह और आईटीआई संचालक मनोज कुमार उर्फ बबलू के घराें काे निशाना बनाया। देवबली उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के भुसुआ के रहने वाले हैं। एएसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज मिला है। छापेमारी चल रही है। देवबली चौहान की बेटी की शादी 30 नवंबर को है। इसके लिए दो दिन पहले लाखों के जेवरात खरीदे थे। इसके अलावा दिल्ली में पदस्थापित 2017 बैच की आईएएस बहू इति चौहान और दूसरी बहू किरण चौहान के गहने भी घर में थे। चाेराें ने एक करोड़ से अधिक के गहने और दो लाख कैश की चोरी कर ली। अहले सुबह लगभग तीन बजे चाेर खाली कमरे की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। देवबली ने कहा कि बाहर चोर-चोर का हल्ला हाेने पर हमलोग जगे। लोग चोरों को खदेड़ रहे थे। लौटकर घर आए तो परिजनों ने बताया कि अपने यहां भी चोरी हो चुकी है। एसी की आवाज में नहीं सुनाई दी ग्रिल उखाड़ने की आवाज मनोज कुमार उर्फ बबलू हरिओम आईटीआई के संचालक हैं। उनकी पत्नी और दो बच्चे एक कमरे में सो रहे थे। शातिर ठीक बगल के कमरे की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर 20 हजार नगद, जमीन के कागजात और महंगे कपड़े की चोरी कर ली। मनोज ने कहा कि एसी की आवाज के कारण ग्रिल उखड़ने की आवाज ही सुनाई नहीं दी। सुबह उठा तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। कुत्ता भौंकने लगा ताे इंजीनियर का घर बच गया : राम विनोद सिंह के घर से पहले दरभंगा में पदस्थापित इंजीनियर मनोज सिंह का घर है। शातिरों ने मनोज के घर को आखिर में निशाना बनाया। मनोज के पड़ोसी के घर का कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा। इसके बाद माेहल्ले के कुछ लड़के जगकर बाहर आ गए ताे चोर फरार हो गए। थानेदार की पत्नी ने मोबाइल पर देखा टूटा ताला थानेदार राम विनोद सिंह के पुत्र आशुतोष दिल्ली हाईकोर्ट में वकील हैं। उनकी पत्नी नूतन सिंह पति के पास जगदीशपुर चली गई थीं। उनके यहां से शातिरों ने लगभग दस हजार की चोरी की। नूतन सिंह ने बताया कि पिछले साल फरवरी में भी मेरे यहां चोरी हुई थी। आज तक उसका खुलासा नहीं हुआ। उनके घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है। शातिरों ने सबसे पहले इन्हीं के घर को निशाना बनाया। नूतन सिंह ने कहा कि तीन बजे आसपास भतीजे ने फोन किया और कहा कि लग रहा है कि माेहल्ले में चोर घुस आया है। पुलिस को फोन कर दीजिए। इसके बाद मैंने फोन पर ही सीसीटीवी चेक किया तो देखा कि मेरे मेन गेट का ताला कटा है। थानेदार शंभूनाथ सिंह वैशाली जिले में पदस्थापित एडीएम रैंक के अधिकारी विजय कुमार सिंह के किराएदार हैं। कुत्ते ने चोरों के चाकू व घड़ी को सूंघा, माेहल्ले में घूम थाने के पास चला गया देवबली चौहान के यहां से एक करोड़ से अधिक की चोरी की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर डॉग स्क्वायड, टेक्निकल सेल और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। डॉग स्क्वायड के कुत्ते ने चौहान के घर में छूटे चोरों के चाकू और घड़ी काे सूंघने के बाद माेहल्ले में घूमते हुए दीघा थाने के पास जाकर रुक गया। आशंका है चोर भागते हुए दीघा थाने की तरफ आए और यहां से ऑटो या अन्य वाहन से भाग गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Thieves broke into a house by uprooting a window grill in Patna, stole more than one crore jewels and 2 lakh cash

दीघा थाने के पीछे 200 मीटर की दूरी पर स्थित निराला नगर के चार घरों से चाेराें ने एक करोड़ से अधिक की चोरी कर ली। चाेराें ने मार्बल कारोबारी व एनटीपीसी के ठेकेदार देवबली चौहान, बेतिया के जगदीशपुर थाने के थानेदार राम विनोद सिंह, सीतामढ़ी के सहियारा थाने के थानेदार शंभूनाथ सिंह और आईटीआई संचालक मनोज कुमार उर्फ बबलू के घराें काे निशाना बनाया। देवबली उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के भुसुआ के रहने वाले हैं। एएसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज मिला है। छापेमारी चल रही है।
देवबली चौहान की बेटी की शादी 30 नवंबर को है। इसके लिए दो दिन पहले लाखों के जेवरात खरीदे थे। इसके अलावा दिल्ली में पदस्थापित 2017 बैच की आईएएस बहू इति चौहान और दूसरी बहू किरण चौहान के गहने भी घर में थे। चाेराें ने एक करोड़ से अधिक के गहने और दो लाख कैश की चोरी कर ली। अहले सुबह लगभग तीन बजे चाेर खाली कमरे की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। देवबली ने कहा कि बाहर चोर-चोर का हल्ला हाेने पर हमलोग जगे। लोग चोरों को खदेड़ रहे थे। लौटकर घर आए तो परिजनों ने बताया कि अपने यहां भी चोरी हो चुकी है।
एसी की आवाज में नहीं सुनाई दी ग्रिल उखाड़ने की आवाज
मनोज कुमार उर्फ बबलू हरिओम आईटीआई के संचालक हैं। उनकी पत्नी और दो बच्चे एक कमरे में सो रहे थे। शातिर ठीक बगल के कमरे की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर 20 हजार नगद, जमीन के कागजात और महंगे कपड़े की चोरी कर ली। मनोज ने कहा कि एसी की आवाज के कारण ग्रिल उखड़ने की आवाज ही सुनाई नहीं दी। सुबह उठा तो चोरी की घटना की जानकारी हुई।

कुत्ता भौंकने लगा ताे इंजीनियर का घर बच गया : राम विनोद सिंह के घर से पहले दरभंगा में पदस्थापित इंजीनियर मनोज सिंह का घर है। शातिरों ने मनोज के घर को आखिर में निशाना बनाया। मनोज के पड़ोसी के घर का कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा। इसके बाद माेहल्ले के कुछ लड़के जगकर बाहर आ गए ताे चोर फरार हो गए।

थानेदार की पत्नी ने मोबाइल पर देखा टूटा ताला

थानेदार राम विनोद सिंह के पुत्र आशुतोष दिल्ली हाईकोर्ट में वकील हैं। उनकी पत्नी नूतन सिंह पति के पास जगदीशपुर चली गई थीं। उनके यहां से शातिरों ने लगभग दस हजार की चोरी की। नूतन सिंह ने बताया कि पिछले साल फरवरी में भी मेरे यहां चोरी हुई थी। आज तक उसका खुलासा नहीं हुआ। उनके घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है। शातिरों ने सबसे पहले इन्हीं के घर को निशाना बनाया।

नूतन सिंह ने कहा कि तीन बजे आसपास भतीजे ने फोन किया और कहा कि लग रहा है कि माेहल्ले में चोर घुस आया है। पुलिस को फोन कर दीजिए। इसके बाद मैंने फोन पर ही सीसीटीवी चेक किया तो देखा कि मेरे मेन गेट का ताला कटा है। थानेदार शंभूनाथ सिंह वैशाली जिले में पदस्थापित एडीएम रैंक के अधिकारी विजय कुमार सिंह के किराएदार हैं।

कुत्ते ने चोरों के चाकू व घड़ी को सूंघा, माेहल्ले में घूम थाने के पास चला गया

देवबली चौहान के यहां से एक करोड़ से अधिक की चोरी की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर डॉग स्क्वायड, टेक्निकल सेल और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। डॉग स्क्वायड के कुत्ते ने चौहान के घर में छूटे चोरों के चाकू और घड़ी काे सूंघने के बाद माेहल्ले में घूमते हुए दीघा थाने के पास जाकर रुक गया। आशंका है चोर भागते हुए दीघा थाने की तरफ आए और यहां से ऑटो या अन्य वाहन से भाग गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thieves broke into a house by uprooting a window grill in Patna, stole more than one crore jewels and 2 lakh cash


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EkrrCv

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad