नप में कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए हर आने-जाने वाले लोगों, कर्मचारियों, अधिकारियों सहित अन्य लोगों की थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है। जहां नप में प्रवेश करते ही प्रभारी प्रधान सहायक चंद्रनाथ चंदन उर्फ गुड्डू द्वारा थर्मल मशीन से स्कैनिंग की जाएगी।
इस मौके पर ईओ दीपक कुमार ने कहा की कार्यालय में प्रवेश करने से पहले थर्मल मशीन से हर व्यक्ति का तापमान जांचा जाता है। अगर किसी भी व्यक्ति का तापमान सामान्य से ज्यादा पाया जाएगा तो उसे कार्यालय के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उक्त व्यक्ति को नप की ओर से स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। सोमवार को उप मुख्य पार्षद मोती खान, स्थायी समिति सदस्य इरफान अंसारी, केडी भगत सहित अन्य लोगों का थर्मल स्कैनिंग में तापमान सही रहा है। ईओ ने कहा की एक कर्मी को इस कार्य के लिए बैठाया जाएगा। जो पूरी सुरक्षा अपनाते हुए कार्यालय में प्रवेश करने वाले हर अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोगों की जांच करेगा। सोमवार को मशीन से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के तापमान को जांचा गया। सभी का तापमान सही रहा।
कोरोना वायरस से जंग में इस समय थर्मल स्कैनर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। थर्मल स्कैनर (थर्मल गन) ऐसा उपकरण है, जिसके जरिए कोरोना वायरस या फिर किसी और रोग से ग्रसित व्यक्ति की पहचान की जा सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक थर्मल स्कैनर एक हेल्दी व्यक्ति और विषाणु से ग्रस्त व्यक्तियों में अंतर बताता है। इस स्कैनर की खासियत यह है कि इससे निकलने वाली तरंगों का मानव शरीर पर कोई बुरा असर या नुकसान नहीं होता।
तीन प्रवासियों के लिए रखे गए हैं 6 रसोइया
रेणुग्राम | प्रखंड के तिरसकुण्ड पंचायत स्थित क्वारेंटाइन सेंटर उच्च विद्यालय समौल में विभिन्न राज्यों से आए कुल 102 श्रमिक थे। जिसमें से अब सिर्फ तीन श्रमिक ही सेंटर पर शेष बचे हैं। विद्यालय में रह रहे केवल तीन लोगों के लिए विद्यालय के छः रसोईयों को तीन समय का भोजन बनाना पड़ता है। विद्यालय के प्रधान एवं सभी शिक्षकों को इनकी सेवा में दिन रात ड्यूटी करनी पड़ती है। पूछने पर क्वारेंटाइन सेंटर के सुपरवाइजर नवीन ठाकुर ने कहा कि तीनों प्रवासी मजदूर स्वस्थ हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2AuZqGB

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment