तीन महीने से सभी निजी शिक्षण संस्थान बंद होने के कारण गंभीर आर्थिक संकट झेल रहे हैं। लेकिन अब तक सरकार या प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता नहीं की गई है। उक्त समस्या से प्राइवेट शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन डीएम के समक्ष रखा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि निजी शिक्षण संस्थानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध हो। इससे सभी शिक्षण संस्थान तत्काल आर्थिक संकट से निकल सकें। वहीं कोचिंग संस्थान का किराया, लॉकडाउन की अवधि तक का बिजली बिल और लॉज में रह रहे छात्रों का रूम रेंट माफ करवाने के संबंध में प्रशासनिक पहल की मांग की गई है। मांग प्राइवेट शिक्षक संघ की ओर से जिलाधिकारी के नहीं रहने पर कार्यालय को ज्ञापन देकर की गई। प्रतिनिधिमंडल में शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रसन्न सिंह, महासचिव अभिमन्यू, प्रवक्ता मनीष चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ शिक्षक मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2ZZ7Kch

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment