मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुख जताया है। नीतीश ने कहा कि सुशांत का जाना फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अपने शोक संदेश में नीतीश ने कहा कि सुशांत ने अभिनय कि बदौलत फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनाई थी। वे दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उनका निधन ह्रदय विदारक है।
सीएम ने कहा कि ईश्वर सुशांत के परिवार और उनके प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें। इसके अलावा सुशील मोदी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत बिहार के सभी बड़े नेताओं ने सुशांत की मौत पर दुख जताया है।
बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। वे कई दिनों से डिप्रेशन में थे। सुशांत की मौत के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। वे पटना के रहने वाले थे और पैतृक गांव पूर्णिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d1wXp6

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment