84 दिन के बाद शुक्रवार काे मस्जिदाें में जुमे की नमाज हाेगी। इसमें साेशल डिस्टेंसिंग का पालन हाेगा। मास्क लगाना जरूरी हाेगा। मस्जिदाें काे गुरुवार की शाम सेनेटाइज कर दिया गया है। पटना जंक्शन स्थित जामा मस्जिद की प्रबंधन कमेटी के सदर फैसल इमाम ने बताया कि जुमा में नमाजियाें की तादाद काे देखते हुए दाे जमाएत करने का प्रस्ताव आया था, पर सहमति नहीं बनी। एक ही जमाएत हाेगी। 12:30 बजे अजान और 1 बजे नमाज हाेगी। जितने लाेग मस्जिद में आजाएंगे वे नमाज पढ़ लेंगे। जाे जुमे की नमाज नहीं पढ़ सकेंगे वे जाेहर की नमाज बाद में पढ़ सकते हैं।
जुमे की नमाज छूटी तो जोहर की नजाम पढ़ें
बिहार हज कमेटी के चेयरमैन हाजी इलियास उर्फ साेनू बाबू ने कहा कि हज भवन मस्जिद में जुमे की नमाज अभी नहीं हाेगी। काेतवाली मस्जिद में जुमे की नमाज डेढ़ बजे हाेगी। मस्जिद के पेशइमाम सनाउल मुस्तफा ने कहा कि मस्जिद में जाे लाेग आजाएंगे वे नमाज अदा कर लेंगे। काेतवाली परिसर में लाेग नमाज अदा न करें। जाे लाेग जुमे की नमाज नहीं पढ़ सेकेंगे वे जाेहर की नमाज पढ़ सकते हैं। पटना हाईकाेर्ट मस्जिद कमेटी के सचिव माे. अजीम ने बताया कि सफबंदी के लिए निशान लगा दिया गया है। डेढ़ बजे नमाज हाेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YstT01

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment