कोरोना वायरस से बचाव के तमाम उपाय के साथ 75 दिन बाद सोमवार को सभी धर्मस्थल खुल गए। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च सभी जगह बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया गया। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सेनेटाइज के बाद ही इंट्री दी गई। गेट से लेकर कैंपस तक सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया गया। ज्यादातर मंदिरों में घंटी, भजन, पूजा, प्रसाद, आरती अनुष्ठान पर पूरी रोक थी। पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। हालांकि कई लोग सपरिवार पहुंचे।
सुबह और 11 बजे की आरती में जुटे बजरंगबली के भक्त
सुबह 6 बजे आरती के बाद पट खुल गए। सुबह और 11 बजे दिन की आरती के समय भक्तों की कुछ भीड़ दिखी। मंदिर में लगे सभी घंट को लाल कपड़े से बांधा गया है, ताकि कोई बजाए नहीं। मंदिर में टीका नहीं लगाया जा रहा है। फूल-माला चढ़ाने पर रोक है। चरणामृत भी नहीं दिया जा रहा है। बैठ कर पूजा करने की अनुमति भी नहीं है। रात 9 बजे तक मंदिर खुला रहा। करीब दो हजार भक्त ही दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि सोमवार को पहला दिन था, इसलिए 500 किलो नैवेद्यम ही बना था। गेट पर लगे मेटल डिटेक्टर के पास थर्मल स्क्रीनिंग भी हो रही है। उधर, श्री सिद्धेश्वरी काली मंदिर,श्री साईं शिवकृपा मंदिर कंकड़बाग, श्री राधाकृष्ण प्रणामी मंदिर राजापुर, कबीरपंथी आश्रम यारपुर, श्री गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी, श्री शिर्डी साईं मंदिर कच्ची तालाब समेत शहर के सभी मठ-मंदिरों में पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।
गेट पर हुई थर्मल स्क्रीनिंग, एक सफ में थे 10 नमाजी

साेमवार काे सारी मस्जिद, इमामबाड़ा, दरगाह अाैर मजार खुल गई। पटना जंक्शन स्थित जामा मस्जिद के गेट ताे फज्र की नमाज में ही खुल गए थे, पर जाेहर की नमाज के वक्त बाजब्ता मस्जिद प्रबंधन कमेटी के सदर फैसल इमाम ने सदस्याें के सामने दाेनाें गेट अजान हाेने के 15 मिनट पहले पाैने एक बजे खाले। गेट खुलते ही परिसर काे सेनेटाइज किया गया। एक बजे अजान के बाद नमाजियाें के अाने लगे। नमाजी मास्क लगाए या चेहरा ढक कर पहुंचे। गेट पर रखे सेनेटाइजर से हैंडवाॅश किया, फिर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। डेढ़ बजे पेशइमाम कारी मुहीबुल्लाह इरफानी ने नमाज शुरू की। एक सफ में 10 लाेग ही थे। करीब 100 लाेगाें ने नमाज पढ़ी। करीब 1:40 बजे फर्ज की नमाज खत्म हुई। दाे बजे मस्जिद के दाेनाें गेट बंद हाेने के बाद सेनेटाइजेशन शुरू हाे गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cRfxfa

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment