जहां एक तरफ देशभर में लॉकडाउन के दौरान स्कूलों के फीस को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है वहीं हिसुआ में एक स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों के बीच समन्वय का मिशाल देखने को मिला। हिसुआ में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र एवं छात्राओं ने शिक्षकों के लिए लॉक डाउन के दौरान का वेतन जुटाया।
विद्यालय के 70 छात्र छात्राओं ने शिक्षकों के वेतन के लिए 65000 रुपया विद्यालय प्रबंधन को सौंपा। अमित कुमार, प्रंशात, शिवसुन्दर, शालिनी बरनवाल, प्रशांत कुमार ज्ञान्नेदु, निरू बरनवाल, शिमपी, कुंदन कुमार, ज्योति कुमारी, विशाल कुमार, ज्योति कुमारी, प्रीति, कुमारी ज्योति, विशाल ज्ञानन्दुय आदि ने बताया कि विद्यालय परिवार है और परिवार के सभी सदस्यों को एक दूसरे का फिक्र करना चाहिए। प्राचार्य अजय कुमार ने अभिभावकों के इस कदम के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hqvYm1

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment