बिहार में पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन औसतन दो सौ से अधिक नए काेराेना संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को रिकाॅर्ड 243 नए पॉजिटिव मिले। लेकिन पटना में पिछले 24 घंटे में एक भी केस नहीं मिला। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5698 हो गई है। वहीं 164 संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है।
अभी तक कुल 2934 संक्रमित ठीक हुए हैं। वहीं कोरोना से दरभंगा में एक और की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 35 हो गई है। इधर, गया ट्रेजरी में पदस्थापित एक अफसर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अप्रवासी भारतीयों के स्वागत कोषांग में इनकी ड्यूटी गया एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर लगाई गई थी।
एक सप्ताह से हर दिन 200 से ज्यादा मरीज मिले
बुधवार को शिवहर में 4, सीतामढ़ी में 6, औरंगाबाद में 7, शेखपुरा में 2, बांका में 2, मुजफ्फरपुर में 4, नवादा में 6, कटिहार में 1, भागलपुर में 16, कैमूर में 4, रोहतास में 7, वैशाली में 4, गया में 5, सारण में 19, मुंगेर में 13, खगड़िया में 1, मधुबनी में 20, नालंदा में 3, मधेपुरा में 8, अररिया में 4, भोजपुर में 19, समस्तीपुर में 5, अरवल में 7, जमुई में 4, किशनगंज में 9, सहरसा में 2, पूर्णिया में 55, बक्सर में 1 और पू. चंपारण में 2 नए मरीज मिले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dT1PcX

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment