जिले में रविवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 163 हो गई है। हालांकि 98 संक्रमित व्यक्ति ठीक होने के बाद घर चले गए हैं। इस प्रकार जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 65 है। रविवार को मिले नए मरीज में 10 पुलिसकर्मी एवं एक अन्य सरकारी विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 12 नए मरीज मिलने की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार ने है।
उन्होंने बताया कि रविवार को भी सभी पीएचसी से कहा गया गया है कि वह अपने इलाके में गर्भवती महिला, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, बूढ़े बुजुर्ग के ऊपर विशेष ध्यान रखें। साथ ही नियमित पड़ताल करें। रविवार को मिले सभी मरीजों को आइसोलेट किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YloPvF

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment