भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे, अस्पताल में सात लोग भर्ती https://bit.ly/3g5XF2J - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Thursday, May 21, 2020

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे, अस्पताल में सात लोग भर्ती https://bit.ly/3g5XF2J

थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक ही परिवार के सात लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। किसी के सर फट गया तो किसी के बदन व हाथ में काफी जख्म दिखा। महिला, लड़की समेत बुजुर्ग सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज खानपुर पीएचसी में कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया।

खून से लहूलुहान सभी लोग अस्पताल परिसर में दर्द से कराहते नजर आए। इस घटना में मिल्की गांव निवासी उमेश प्रसाद, शिवजी महतो, रामसखी देवी, अभिलाषा देवी, ज्योति कुमारी, स्तुति प्रिया गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। बताया गया कि जब ज्योति कुमारी अपनी मां को बचाने गई तो आरोपितों ने उसे भी नहीं बख्शा। और डंडे से प्रहार कर उसे भी घायल कर दिया गया। पीड़ितों का बताना है कि उसी के पड़ोसी से करीब 6 माह से भूमि विवाद चल रहा था। पीड़ित परिवार अपने दरवाजे पर मक्का सुखाने के काम मे लगे थे। पीड़ित उमेश प्रसाद ने बताया कि इसी बीच आरोपित पड़ोसी कुछ लोगों के साथ मिलकर दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दिया।
कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष विजय शंकर साह ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। पीएचसी में इलाज के बाद समस्तीपुर रेफर किया गया है। चौकीदार को भेजा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खानपुर पीएचसी में इलाजरत मारपीट में घायल लोग।


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3gbdYey

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad