प्रखंड मुख्यालय से सटे बेलवा टोला गांव के दक्षिण पोखरा के पास विवादित जमीन पर धान के बिचड़ा गिराने को लेकर माले के कार्यकर्ता एवं किसान समर्थित लोग आमने-सामने हो गये। पोखरा के पास जमीन पर माले समर्थित कार्यकर्ता धान की बिचड़ा गिराने के लिए खेत में निकौनी का काम कर रहे थे। उसी समय इसकी जानकारी किसान संघ के लोगों को लग गई। वे लोग भी दर्जनों की संख्या में वहां पहुंचकर धान के बिचड़े गिराने का विरोध करने लगे। इधर माले के अंचल सचिव अच्छेलाल राम ने बताया कि वर्षों से उस जमीन को माले समर्थित गरीब गुरबा लोग जोत अबाद कर अपना भरण पोषण करते हैं। जिसको सामंती किस्म के लोग औने पौने दाम में निबंधन कराकर जमीन को हथियाना चाहते हैं। इस सरकार में गरीब पीसे जा रहे हैं और प्रशासन इसकी खबर नहीं ले रहा है। वही थानाध्यक्ष रामविनोद सिंह ने बताया कि बेलवा टोला के मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3dmv4V5

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment