मध्यप्रदेश में भले ही अभी उपचुनाव की तारीखोंका ऐलान नहीं हुआहाे, लेकिन सियासत शुरू हाे गई। विधासनसभा चुनाव के पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू अपनी ही पार्टी के खिलाफबयान दे रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस छाेड़करभाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे तुलसी सिलावट के खिलाफ गुड्डू ने बगावत शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस बार सिंधिया और सिलावट को हराना है। इसके साथ ही गुड्डू ने इंदौर जिले की सबसे प्रतिष्ठापूर्ण मानी जाने वाली सांवेर विधानसभा सीट से सिलावट को चुनौती देने का ऐलान कर दिया है। उधर, भाजपा ने कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी।पूर्व विधायक राजेश सोनकर ने बताया कि भाजपा नेगुड्डू को पार्टी विरोधी बयानबाजी को लेकर नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है।
मीडिया से चर्चा में गुड्डू ने दोनों ही नेताओं पर हमला बोला।कहा-तुलसी सिलावट को सांवेर उपचुनाव में हराना है। उन्होंने सिंधिया परिवार पर भी जमकर निशाना साधा। गुड्डू ने आरोप लगाया कि किसानों के मुद्दों पर लगातार सरकारों को चिट्ठियां लिखने वाले सिंधिया आज किसानों से बात करने को तैयार नहीं हैं, ना ही सिलावट किसानों की सुध ले रहे हैं। सांवेर के किसान ही समर्थन मूल्य से कम कीमतों पर 1400 से 1500 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं बेचने पर मजबूर हैं, जो सब्जियां लगाई थी, वह मंडियां बंद होने के कारण खेत में ही खराब हो गईं।
‘सिंधिया और सिलावट किसानों के साथ धोखा कर रहे’
गुड्डू ने कहा-संकट के इस समय में बड़े-बड़े दावा करने वाले सिंधिया और सिलावट किसानों और सांवेर के मतदाताओं को धोखा देकर घरों में दुबके हुए हैं। गुड्डू ने सिंधिया परिवार पर सीधे हमला बोला।कहा - स्वतंत्रता संग्राम में महारानी लक्ष्मीबाई को हराने में इन्हीं का योगदान था। इनकी दादी ने कांग्रेस की सरकार गिराई थी। इनके पिता ने कांग्रेस को धोखा देकर अलग से चुनाव लड़ा था। सिंधिया परिवार अपने हितों को साधने के लिए लगातार कांग्रेस को धोखा देता रहा है।
‘सामंतियों को रोकने का प्रयास कर रहा हूं’
गुड्डूने कहा कि सिंधिया और सिलावट को सांवेर की जनता कभी माफ नहीं करेगी। सांवेर की जनता इन्हें सबक सिखाएगी। तुलसी सिलावट की हार यानी कि ज्योतिरादित्य की हार। मैं पार्षद, सांसद, विधायक सबकुछ रह चुका हूं। मेरी कोई दावेदारी नहीं है। मैं तो इस इस कार्य में लगा हूं कि इन सामंतियों को किस प्रकार से रोका जाए। गुड्डी की इस बयानबाजी को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /local/mp/indore/news/madhya-pradesh-by-elections-news-update-premchand-guddu-on-jyotiraditya-scindia-close-aide-tulsi-silawat-127318032.html

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment