बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अम्फान का प्रभाव बुधवार को भी जिले में दिखा। आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे और तेजी हवा चलती रही। शाम में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे अधिकतम तापमान में 7 व न्यूनतम में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। बुधवार को अधिकतम 29 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। चक्रवाती तूफान के कारण जिले के कई क्षेत्रों में तेज आंधी चली, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मौसम विभाग ने तेज अांधी-बारिश की संभावना जाहिर की है। साथ ही वज्रपात की भी संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3bVTtj2

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment