शिवनगर मुसहरी वार्ड संख्या 3 में साधु सादा के घर में सोमवार को अचानक बिजली के शार्टसर्किट से आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल गया। अग्नि पीड़ित साधु सादा के घर में आग लगने की सूचना पर काफी लोग जुट गए। स्थानीय लोग एवं मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्नि पीड़ित साधु सादा ने बताया कि इस आगलगी में अनाज, बर्तन, फर्नीचर, कपड़ा, नकद रुपये समेत पूरा घर जल गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में मायूसी छाई है। मौके पर मुखिया आशीष कुमार, पैक्स अध्यक्ष मुरारीकुमार, वार्ड सदस्य राजेश सादा, पंच संजय सादा समेत काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे औरअंचलाधिकारी को सूचना दी गयी।
अग्नि पीड़ित के पुर्नवास की मांग मुखिया आशीष कुमार ने किया है। मुखिया आशीष कुमार ने पीड़ित परिवार को तीन हजार रूपये की आर्थिक सहायता एवं एक क्विटंल अनाज उपलब्ध कराया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2WJ7U5o

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment