अथमलगोला में 7 और काेराेना संक्रमित, सूरत से ट्रक से लाैटे थे दाे गांवों के लाेग https://ift.tt/3glJkj5 - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Saturday, May 23, 2020

अथमलगोला में 7 और काेराेना संक्रमित, सूरत से ट्रक से लाैटे थे दाे गांवों के लाेग https://ift.tt/3glJkj5

अथमलगोला प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटर से बुधवार को भेजे गए 45 लोगों के सैंपल की जांच में सात काेराेना पाॅजिटिव पाए गए। वहीं 38 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पाॅजिटिव आए लोग दो गांवाें के हैं। वहीं बेलछी से राहत भरी खबर सामने आई है। बेलछी से भेजे गए 37 प्रवासियों के सैंपल में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अथमलगोला बीडीओ रीतिका सहाय ने बताया कि पहले दो लोगो की रिपाेर्ट पाॅजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इन सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को इनमें सात लोग पाॅजिटिव पाए गए हैं। सभी को इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 4 मई को अथमलगोला प्रखंड के दो गांवाें के करीब 55 लोग सूरत से ट्रक से लौटे थे। इसके बाद सभी को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। एक बड़े हाॅल में 47 लोगों काे रखा गया था, जबकि अन्य को अलग कमरे में रखा गया था। जिस हाॅल में 47 लोगों को रखा गया था, उसी में रह रहे दो लोगों की रैंडम जांच में रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद सभी का 14 दिन का समय पूरा हो गया था।

इस वजह से उन्हें छोड़ना था, लेकिन हमने नहीं छोड़ा और बाकी बचे 45 लोगों का सैंपल बुधवार को भेजा गया। उन्होने बताया कि सभी सूरत में मजदूरी करते थे। दूसरी तरफ बेलछी प्रखंड से भेजे गए 37 प्रवासियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को सर्टिफिकेट देकर छोड़ दिया गया है और अपने घरों में क्वारेंटाइन करने को कहा गया है।
महिला के साथ नवजात और ससुर भी संक्रमित
दानापुर की न्यू मिथिला कॉलोनी के शांति नगर में जच्चा, बच्चा और ससुर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। तीनों के संक्रमित पाए जाने के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। आसपास के लोगों के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। सेनेटाइजेशन किया जा रहा है। अंचलाधिकारी महेंद्र गुप्ता ने बताया कि 19 मई को लेबर पेन होने के कारण गर्भवती महिला सैन्य अस्पताल गई थी।

यहां जांच कराए जाने के बाद महिला कोरोना से संक्रमित पाई गई थी। 20 मई को महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जन्मे बच्चे का जब टेस्ट कराया गया तो वह भी कोरोना संक्रमित पाया गया। महिला का ससुर भी पॉजिटिव पाया। इन लोगों काे पीएमसीएच भेज दिया गया है। प्रशासन द्वारा इनके संपर्क में आए लाेगाें काे चिह्नित किया जा रहा है। सभी की जांच कराई जाएगी।
बाढ़ अनुमंडल में अबतक 73 संक्रमित, एक और मजदूर की तबीयत बिगड़ी, भेजा पटना
बाढ़ अनुमंडल के मोकामा, बाढ़, पंडारक, बेलछी, अथमलगोला, बख्तियारपुर मिलाकर कोरोना पाॅजिटिव मरीजाें की संख्या 73 पर पहुंच गई है। बेलछी के एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। वहीं, अनुमंडल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नौ लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अगर इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आएगी तब इन्हें शनिवार को होम क्वारेंटाइन के लिए भेजा जाएगा। वहीं बेलछी क्वारेंटाइन सेंटर में एक प्रवासी मजदूर की तबीयत खराब होने के बाद उसे जांच के लिए पटना भेजा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो दानापुर का है। यहां के नासरीगंज स्थित मिथिला कॉलोनी को सील करते स्थानीय लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LOIygn

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad