स्वास्थ्य विभाग के जानकार बताते है कैमूर में कोरोना संक्रमण की पहुंच अब प्रशासनिक पदाधिकारियों तक भी हो गई है। बिहार प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी की कोरोना जांच रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई। इसके अलावे जिला मुख्यालय के भूपेश गुप्त क्वारंटीन सेंटर व इटाढ़ी क्वॉरेंटाइन सेंटर से अन्य 6 प्रवासी भी नए कोरोना मरीज के तौर पर सामने आए हैं। चार ऐसे भी कोरोना मरीज हैं जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है।
इस तरह अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 66 हो गई है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को 51 लोगों की सैंपल भेजी गई थी। जिनमें 4 पहले से ही कोरोना पॉजिटिव मरीज थे। इनकी जांच रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। वही दोनों क्वारंटीन सेंटरों से कुल 47 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। इनमें से 7 को रोना पॉजिटिव सामने आए हैं। बता दें कि इसके पहले जिले में 59 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को किसी भी क्वॉरेंटाइन सेंटर से कोरोना जांच के लिए सैंपल नहीं भेजी गई। सीएस डॉक्टर अरूण कुमार तिवारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि भेजी गई सैम्पल में से 10 लोगो की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AjY80T

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment