पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को जिला कांग्रेस के तत्वावधान में शहर के ललित आश्रम में सोशल डिस्टेंसिंग कर पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माता स्व. गांधी के चित्र-पटल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने कहा कि स्व. गांधी विकासशील व शांति सद्भावना के प्रतीक थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने देश में चल रहे विद्रोह और आंदोलन को खत्म कर अमन-चैन कायम की थी। पंचायती राज की स्थापना कर उन्होंने गांव को सीधे केंद्र से जोड़ा था। इससे गांव के विकास कार्य में खर्च होने वाली राशि को सीधे गांव तक पहुंचाया जाने लगा। इसी राशि की मदद से गांव में सड़क, नाला, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाएं व ग्रामीणों को आवास मुहैया कराई गई। उनके द्वारा शुरू की गई उक्त योजना वर्तमान में भी केंद्र सरकार के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। उनके प्रयासों से ही देश के प्रत्येक व्यक्ति के हाथों में आज कंप्यूटर और मोबाइल है। उन्हें देश में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए अपनी जान तक गंवानी पड़ी। मौके पर उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी, मो. परवेज आलम अंसारी, संजय कुमार, सीतामराम झा, शिवशंकर वर्मा, विरेंद्र राम व अंजारुल हक तौहीद मौजूद थे।
कांग्रेस सेवा दल ने राहत सामग्री बांटकर मनाया बलिदान दिवस | शहर के निजी स्कूल में गुरुवार को कांग्रेस सेवा दल के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश महासचिव डॉ. राजीव कुमार काजू की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं ने स्व. राजीव गांधी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर श्री काजू ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले और शांति के अग्रदूत स्व. गांधी जनमानस के हृदय में बसते है। मौके पर घनश्याम मिश्रा, पवन कुमार भगत, रोहन झा, प्रतीक मिश्रा, चंदन गुप्ता, पिंटू गुप्ता, संजय शर्मा, रीतेश रमन सिंह, भगवान यादव व राहुल द्विवेदी मौजूद थे।
स्वास्थ्य कर्मियों में वितरण के लिए डुमरा सीएस को पांच सौ मास्क सौंपा | जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मियों में वितरण के लिए डुमरा सीएस को सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराई है। इसके तहत अध्यक्ष विमल शुक्ला, उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार
तिवारी और सचिव मुकेश तिवारी ने
स्वास्थ्य कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच बांटने के लिए 500 मास्क सीएस को
सौंपा। वहीं, श्री तिवारी ने कहा की इस आपदा की घड़ी में स्वास्थ्य कर्मी और सुरक्षाकर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की मदद करने में जुटे है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मास्क बांटने का फैसला लिया गया।
गरीब परिवारों के लिए न्याय योजना शुरू करने की मांग
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की शहादत दिवस के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से कोरोना महामारी के कारण बेरोजगारी के शिकार हुए गरीब परिवारों के लिए न्याय योजना शुरू करने की मांग की है। इसे लेकर स्थानीय ललित आश्रम में “एक दिन का न्याय’ कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज ने दर्जनभर जरूरतमंद परिवारों को 200 रुपए का आर्थिक सहयोग किया। वहीं, कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में 1 दिन और 1 महीने के लिए न्याय योजना की शुरुअात की गई है। लॉकडाउन ने देश के प्रवासी व गरीब आबादी को अधिक प्रभावित किया है। इसे ध्यान में रखते हुए युवा कांग्रेस ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कुल 111 गरीब परिवारों को सहयोग राशि प्रदान की है। साथ ही सैकड़ों परिवारों में राशन भी वितरित किया गया है। वहीं, न्याय योजना के अनुसार केंद्र सरकार से 6 महीने के लिए प्रति व्यक्ति 6 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दिए जाने की मांग की। मौके पर जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, अफरोज आलम, सईद अहमद, विपिन, हफीजुल, प्रेम सिंह, अरुण कुमार वर्मा, मो. मोख्तार, अब्दुल कादिर जिलानी और दिनेश कुमार मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2AScg1N

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment