पटना से 17 फ्लाइट्स, बुकिंग भी शुरू दिल्ली का किराया 3 से 9 हजार तक, न्यूनतम-अधिकतम के औसत पर बिकेंगे 40 प्रतिशत टिकट https://bit.ly/2AUj2UR - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Friday, May 22, 2020

पटना से 17 फ्लाइट्स, बुकिंग भी शुरू दिल्ली का किराया 3 से 9 हजार तक, न्यूनतम-अधिकतम के औसत पर बिकेंगे 40 प्रतिशत टिकट https://bit.ly/2AUj2UR

लाॅकडाउन वन के दाे माह बाद 25 मई से पटना एयरपाेर्ट से 17 घरेलू विमानाें का ऑपरेशन शुरू हाेगा। इनमें पटना से दिल्ली के कुल 5 विमान ऑपरेट करेंगे, जिनमें इंडिगाे की 3, स्पाइस और विस्तारा की एक-एक फ्लाइट हाेगी। इसके अलावा मुंबई, काेलकाता, चेन्नई, हैदाराबाद, बेंगलुरु, रांची, लखनऊ, अमृतसर व अहमदाबाद के लिए एक-एक उड़ान समेत 17 फ्लाइट्स शुरू होंगी। यानी 17 विमानाें की लैंडिंग हाेगी और 17 का टेकऑफ हाेगा।
कोरोना संकट में एयरलाइंस मनमानी न कर पाएं, इसलिए सरकार ने घरेलू उड़ानाें के लिए न्यूनतम और अधिकतम किराया तय कर दिया है। यह व्यवस्था 3 माह तक रहेगी। उड़ान के समय के आधार पर किराये की 7 श्रेणियां तय की गई हैं। 40% टिकट न्यूनतम-अधिकतम किराये के औसत से कम में बेचने होंगे। गृह मंत्रालय ने यात्रियाें, एयरपाेर्ट और एयरलाइंस के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं।

आराेग्य सेतु एप में हरा संकेत देखकर ही यात्रियाें काे एयरपाेर्ट में प्रवेश मिलेगा। एप नहीं हाेने पर 9 पाॅइंट का डिक्लेरेशन फाॅर्म भरना हाेगा। इधर पटना के सुपर ट्रेवल्स के संचालक रमण झा ने बताया कि गुरुवार रात से टिकट बुकिंग शुरू हाे गई है।
देश में दूरी के हिसाब से किराये की 7 श्रेणियां
फ्लाइंग टाइम के आधार पर किराया ए से लेकर जी यानी 7 सेक्टराें में बांटा गया है। इनमें पटना से एफ औरजी सेक्टर के विमान नहीं हैं। क्योंकि पटना से ढाई से 3 घंटे व 3 से साढ़े तीन घंटे की फ्लाइंग टाइम किसी शहर की नहीं है।
पटना से इस तरह हाेगा विमान का किराया

सेक्टर टाइम कहां के लिए किराया
40 मिनट से कम रांची 2 हजार से 6 हजार
बी 40 से 60 मिनट लखनऊ 2500 से 7500
सी 60 से 90 मिनट अमृतसर, दिल्ली, काेलकाता 3 हजार से 9 हजार
डी 90 से 120 मिनट अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई 3500 से 10 हजार
120 से 150 मिनट बेंगलुरू, चेन्नई, मुंबई 45 साै से 13 हजार

ये दो कैटेगरी पटना एयरपोर्ट के लिए नहीं
एफ: 150-180 मिनट,अहमदाबाद-गुवाहाटी, बेंगलुरू-चंडीगढ़, कालीकट-दिल्ली आदि। ,किराया: 5,500-15,700 रुपए
जी: 180-210 मिनट,6 रूट- काेयम्बटूर-दिल्ली, दिल्ली-तिरुवनंतपुरम, आदि।,किराया : 6,500-18,600 रुपए



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटना एयरपोर्ट पर एंट्री वेब चेक इन से।


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2ZoZP7E

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad