बिहार में ही रहकर विकास में भागीदार बनें प्रवासी; 10 जिलों के 20 क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्थाएं भी देखीं https://ift.tt/2ZsQeNb - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Saturday, May 23, 2020

बिहार में ही रहकर विकास में भागीदार बनें प्रवासी; 10 जिलों के 20 क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्थाएं भी देखीं https://ift.tt/2ZsQeNb

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रवासी श्रमिकों से बिहार में ही रहकर राज्य के विकास में भागीदार बनने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 जिलों के 20 क्वारेंटाइन केन्द्रों में शौचालय, पेयजल, रसोई घर, लोगों के रहने और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने वहां रह रहे प्रवासियों से बातचीत के दौरान कहा कि आप अपने श्रमबल और स्किल का यहीं उपयोग कीजिए और बिहार के विकास में सहयोगी बनें। आप सभी को अपने राज्य में ही आपके कौशल के हिसाब से काम दिया जाएगा। इस पर प्रवासियों ने भी कहा कि हम अब बिहार में ही रह कर काम करना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रवासियों को कहा कि आप सबों का क्वारेंटाइन में रहना जरूरी है। यह आपके, आपके परिवार और पूरे समाज के हित में है। सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कोरोना से बचाव का यही प्रभावी उपाय है। प्रवासियों ने भी कहा कि उन्हें क्वारेंटाइन केन्द्रों में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
इन 10 जिलों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, रोहतास, गया, पूर्णिया और बेगूसराय
मजदूर ढोए तो जब्त किए जाएंगे ट्रक
राज्य सरकार ने सूबे में ट्रक समेत मालवाहक वाहनों से प्रवासी मजदूरों और यात्रियों के परिवहन पर रोक लगा दी है। परिवहन विभाग ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को मालवाहक वाहनों से प्रवासियों मजदूरों की यात्रा पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। पकड़े गए वाहनों को जब्त कर उसके ड्राइवर और मालिक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। राज्य के सीमावर्ती जिलों के चेकपोस्ट पर जांच के बाद ही मालवाहक वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। विभाग ने यह निर्देश पिछली दिनों भागलपुर में मालवाहक वाहन से लौट रहे नौ प्रवासी मजदूरों की दुर्घटना में हुई मौत के बाद जारी किया है। विभाग ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को तत्काल इस पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।
जॉब कार्ड तेजी से बनाएं अफसर
मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि सभी इच्छुक लोगों के जाॅब कार्ड तेजी से बनाए जाएं। जो भी प्रवासी लौट कर आ रहे हैं, उनको उनके स्किल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही श्रमिकों की स्किल मैपिंग के अनुरूप नए उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। महिलाओं को जीविका से जोड़कर रोजगार मुहैया कराया जाना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि सभी इच्छुक लोगों के जाॅब कार्ड तेजी से बनाए जाएं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cX9ruj

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad